फीचर्ड
मॉडर्न नर्सरी वेलफेयर सोसायटी चुनाव: विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र
मॉडर्न नर्सरी वेलफेयर सोसायटी के आगामी संगठन चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत चुनाव अधिकारी अवधेश सिंह की देखरेख में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र खरीदे और विधिवत रूप से दाखिल किए।
स्वतंत्र प्रभात
बरेली। मॉडर्न नर्सरी वेलफेयर सोसायटी के आगामी संगठन चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत चुनाव अधिकारी अवधेश सिंह की देखरेख में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र खरीदे और विधिवत रूप से दाखिल किए।
नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह से शांतिपूर्ण, पारदर्शी और लोकतांत्रिक माहौल में संपन्न हुई। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों और उम्मीदवारों में संगठन के प्रति भारी एकजुटता और उत्साह देखने को मिला।
विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों का विवरण इस प्रकार है:।
अध्यक्ष पद: लक्ष्मी गंगवार जी एवं मलकीत सिंह
उपाध्यक्ष पद: संजीव श्रीवास्तव एवं वंदना यादव
महामंत्री पद: रूपाली गुप्ता
सचिव पद: मनोज कुमार एवं अनुज गुप्ता
कोषाध्यक्ष पद: विकास पाठक ।
नामांकन पत्र जमा करने के बाद सभी मुख्य दावेदारों और पदाधिकारियों ने चुनाव अधिकारी अवधेश सिंह के साथ एक विशेष बैठक की, जिसमें आगामी चुनावी रूपरेखा और सोसायटी के कल्याणकारी कार्यों पर चर्चा की गई।
चुनाव अधिकारी अवधेश सिंह ने बताया कि प्राप्त हुए सभी नामांकन पत्रों की नियमानुसार जांच की जाएगी और आगे की चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाएगा। इस दौरान सोसायटी के तमाम सम्मानित सदस्य और प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे, जिन्होंने सभी प्रत्याशियों को अपनी शुभकामनाएं दीं।
bareilly manoj kumar Uttar Pradesh Local News Modern Nursery Welfare Society organization election nomination process election officer Avdhesh Singh democratic election process society election news candidate list Lakshmi Gangwar Malkit Singh Sanjeev Srivastava Vandana Yadav Rupali Gupta Anuj Gupta Vikas Pathak cooperative society election transparent voting process organizational leadership election welfare society election nomination filing fair election process community organization administrative supervision election preparation India


Comments