विद्यार्थियों को मिलेगा शीतल पेयजल, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बुढ़ई वॉटर चिलर मशीन का हुआ उद्घाटन

 सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बुढ़ई में विद्यार्थियों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित वॉटर चिलर मशीन का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

बुढ़ई, देवघर, झारखंड:-     सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बुढ़ई में विद्यार्थियों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित वॉटर चिलर मशीन का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया। यह मशीन अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध कराई गई है, जबकि इसके स्थापना कार्य में लायंस क्लब ऑफ मधुपुर का सहयोग रहा।
 
   विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में वॉटर चिलर मशीन का उद्घाटन पीएमजेएफ लायन डॉ. अरुण गुटगुटिया ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थानों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार बच्चों के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सेवा कार्य समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करते हैं तथा ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहने चाहिए।
 
   लायंस क्लब ऑफ मधुपुर के अध्यक्ष प्रेम पाठक ने कहा कि क्लब समाजसेवा के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रहा है और भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़े प्रकल्पों को आगे बढ़ाया जाएगा।
 
   विद्यालय समिति के अध्यक्ष रमेश मोदी ने अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट एवं लायंस क्लब ऑफ मधुपुर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वॉटर चिलर मशीन से विद्यार्थियों को गर्मी के मौसम में काफी सुविधा मिलेगी तथा उन्हें स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
 
   कार्यक्रम में लायंस क्लब के उपाध्यक्ष सुमंत गुटगुटिया, सचिव विजय आनंद लच्छीरामका, सह सचिव राजेश तिवारी, कोषाध्यक्ष रामानुज मिश्रा, विनोद लच्छीरामका, विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजा राम तिवारी, स्थानीय पंचायत के मुखिया सहित विद्यालय परिवार के सदस्य, गणमान्य नागरिक एवं अन्य उपस्थित थे।
 

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार