ट्रैफिक चौराहे के पास बड़ा हादसा टला, बाइक समेत नाले में गिरा युवक, लोगों ने बचाई जान।

शहर के व्यस्त ट्रैफिक चौराहे के पास स्थित किया शोरूम के बगल शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक मोटरसाइकिल सवार युवक अचानक अनियंत्रित होकर बाइक समेत नाले में जा गिरा।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 

प्रयागराज।।

 शहर के व्यस्त ट्रैफिक चौराहे के पास स्थित किया शोरूम के बगल शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक मोटरसाइकिल सवार युवक अचानक अनियंत्रित होकर बाइक समेत नाले में जा गिरा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से युवक की जान बच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीतम नगर निवासी प्रशांत केसरवानी अपनी हीरो होंडा मोटरसाइकिल (नंबर- UP70HJ7756) से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैफिक चौराहे के समीप किया शोरूम के बगल से गुजरते समय उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने नाले में जा गिरी। देखते ही देखते प्रशांत बाइक सहित नाले में फंस गए।

नाले में गिरते ही युवक ने मदद के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद दुकानदार, राहगीर और स्थानीय निवासी तत्काल मौके पर पहुंचे। लोगों ने बिना देर किए साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए नाले में गिरे युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि कुछ मिनट की भी देरी होती तो हादसा गंभीर रूप ले सकता था। हालांकि समय रहते स्थानीय लोगों ने युवक को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। घटना में युवक को मामूली चोटें आईं, जबकि उनकी मोटरसाइकिल नाले में फंसी रही। बाद में लोगों की मदद से बाइक को बाहर निकालने का प्रयास किया गया।



About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें