भीटी गांव की महिलाओं का थाना समाधान दिवस में प्रदर्शन, ,

शराब की दुकान हटाने की मांग।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
 
हंडिया (प्रयागराज)।
 
 हंडिया थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान भीटी गांव की दर्जनों महिलाएं सरकारी शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर पहुंचीं और जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि गांव में संचालित शराब की दुकान के कारण क्षेत्र का सामाजिक माहौल लगातार प्रभावित हो रहा है तथा आए दिन विभिन्न प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।
 
महिलाओं का आरोप था कि शराब की दुकान के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे गांव की महिलाओं, युवतियों और स्कूली छात्राओं को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि कई बार छेड़खानी और अभद्र टिप्पणी की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
 
प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि शराब की दुकान हटाने के लिए पहले भी कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित नहीं किया गया तो ग्रामीण महिलाएं बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगी।
 
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना समाधान दिवस में मौजूद सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) ने महिलाओं की शिकायत को गंभीरता से सुना। छेड़खानी और कानून-व्यवस्था से जुड़े आरोपों पर तत्काल प्रभाव से जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही महिलाओं को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों का नियमानुसार निस्तारण कराया जाएगा।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें