भारत
अवैध खनन कर रही जेसीबी एंव दो डम्फर को खनन अधिकारी ने पकड़ा ,चालक फरार
कोतवाली क्षेत्र में हो रहे बड़े पैमाने पर अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खनन विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में प्रयुक्त एक जेसीबी मशीन तथा दो डंपरों को पकड़ लिया।
लोटन (सिद्धार्थनगर)। कोतवाली क्षेत्र में हो रहे बड़े पैमाने पर अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खनन विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में प्रयुक्त एक जेसीबी मशीन तथा दो डंपरों को पकड़ लिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
जिला खनन अधिकारी मुकेश मिश्र को गुरुवार रात करीब 11 बजे लोटन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम एकडेगवा टोला मैनहिया में अवैध रूप से मिट्टी खनन किए जाने की सूचना मिली। सूचना को गंभीरता से लेते हुए खनन विभाग की टीम ने लोटन पुलिस के सहयोग से मौके पर छापेमारी की।
संयुक्त टीम को देखते ही खनन में संलिप्त लोग मौके से फरार हो गए। मौके से अवैध खनन में प्रयुक्त एक जेसीबी मशीन तथा दो डंपर बरामद किए गए। टीम ने सभी वाहनों को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
uttar pradesh news environmental protection up breaking news siddharthnagar news illegal soil mining Uttar Pradesh administration Government Action Revenue Department Action Siddharthnagar Breaking News Administrative Action illegal mining case Local News UP Siddharthnagar Local News mining department action Lotan Police rural Uttar Pradesh news Independent Journalism News Lotan News Illegal Mining JCB Seized Dumpers Seized Lotan Kotwali Ekdegwa Village Mainhiya Tola Mining Raid Mukesh Mishra District Mining Officer Anti Illegal Mining Drive Police And Mining Team Joint Operation Mining Mafia Crackdown Illegal Excavation Heavy Machinery Seized Mining Enforcement Late Night Raid Law Enforcement News Mining Violation Earth Excavation Case Siddharthnagar Updates Crime And Administration Mining Investigation Seized Vehicles JCB Machine Dump Truck Seizure Public Interest News Anti Mining Campaign Lotan Latest News Illegal Mining Network Rural Development News Enforcement Operation District Administration News


Comments