साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 19 हजार रुपये
बस्ती जिले केथाना दुबौलिया की साइबर सेल टीम ने साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के खाते में 19 हजार रुपये वापस कराकर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने बस्ती पुलिस का आभार जताया है।
बस्ती। बस्ती जिले केथाना दुबौलिया की साइबर सेल टीम ने साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के खाते में 19 हजार रुपये वापस कराकर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने बस्ती पुलिस का आभार जताया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप त्रिपाठी के नेतृत्व में चलाए जा रहे साइबर अपराध रोकथाम अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के ऊंजी गांव निवासी दीनानाथ पुत्र परमात्मा साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। उनके खाते से 19 हजार रुपये की धनराशि निकाल ली गई थी। पीड़ित ने मामले की शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीसीआरपी) पर दर्ज कराई थी।शिकायत मिलने के बाद थाना दुबौलिया के प्रभारी निरीक्षक जीवन त्रिपाठी के निर्देशन में साइबर सेल प्रभारी अजय कुमार पांडेय एवं महिला कांस्टेबल साधना पांडेय ने मामले की जांच शुरू की। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी गई धनराशि को होल्ड कराया। इसके बाद नई एसओपी-2 के तहत एमआरएम (मनी रिस्टोरेशन मैकेनिज्म) पोर्टल की सहायता से पूरी 19 हजार रुपये की रकम पीड़ित के खाते में वापस करा दी
रकम वापस मिलने पर दीनानाथ ने थाना दुबौलिया पुलिस और साइबर सेल टीम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन 1930 या एनसीसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।
uttar pradesh police Cyber Crime basti news uttar pradesh news crime news basti cyber police online fraud cyber security awareness Police Action Local News Basti Basti District News Public Awareness Campaign Cyber Crime Complaint Cyber Investigation digital fraud banking fraud online scam cyber awareness Cyber Helpline 1930 cyber security india Law Enforcement Success Digital Safety police success story National Cyber Crime Reporting Portal Fraud Prevention Cyber Crime Prevention Cyber Crime Reporting cyber fraud recovery cyber fraud alert Dubaulia Police Cyber Cell Basti Cyber Scam Victim Money Restoration Mechanism MRM Portal NCCRP Portal Dinnanath Oonji Village Financial Fraud Recovery SP Dr Yashveer Singh Shyamkant ASP Pradeep Tripathi CO Kalwari Inspector Jeevan Tripathi Ajay Kumar Pandey Sadhana Pandey Fraudulent Transaction Cyber Cell Team Online Banking Security Financial Safety Digital India Safety Victim Compensation Internet Fraud Recovery


Comments