बेहराबाद के सुजीत कुमार को अग्निवीर परीक्षा में मिली सफलता, खुशी की लहर

बरही प्रखंड के बेहराबाद गांव के निवासी सुजीत कुमार ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार, गांव और विद्यालय का नाम रोशन किया है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

बरही, हजारीबाग, झारखंड:-    बरही प्रखंड के बेहराबाद गांव के निवासी सुजीत कुमार ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार, गांव और विद्यालय का नाम रोशन किया है। सुजीत कुमार राजू यादव के पुत्र हैं और अपनी मेहनत तथा लगन के बल पर इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को हासिल किया है। सुजीत की सफलता की खबर मिलते ही गांव में खुशी का माहौल है। उनके परिजन, मित्र और ग्रामीण उन्हें बधाई दे रहे हैं। विद्यालय परिवार भी अपने इस छात्र की उपलब्धि पर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। विद्यालय के प्राचार्य सुमित कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जब अपना पढ़ाया हुआ विद्यार्थी जीवन में सफलता प्राप्त कर एक नई पहचान बनाता है, तो शिक्षक का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है और मन आनंद से भर उठता है। उन्होंने कहा कि सुजीत कुमार ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा। उन्होंने सुजीत कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगे भी इसी तरह मेहनत और लगन के साथ देश सेवा के पथ पर अग्रसर रहें तथा अपने क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन करते रहें।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार