बरही में फोस्टैक प्रशिक्षण कार्यक्रम आज, दुकानदारों से शामिल होने की अपील

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के अंतर्गत आयोजित फोस्टैक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आज शनिवार को सुबह 11 बजे बरही के टाउन हॉल (नगर भवन) में किया जाएगा।

Abhinav Shukla Picture
Published On

बरही, हजारीबाग, झारखंड:-     भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के अंतर्गत आयोजित फोस्टैक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आज शनिवार को सुबह 11 बजे बरही के टाउन हॉल (नगर भवन) में किया जाएगा। आयोजकों द्वारा क्षेत्र के सभी दुकानदारों एवं खाद्य व्यवसाय संचालकों को सूचित किया गया है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपने फोस्टैक प्रशिक्षण को पूरा करें। यह प्रशिक्षण खाद्य सुरक्षा मानकों, स्वच्छता और खाद्य पदार्थों के सुरक्षित संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा नियमों की जानकारी के साथ-साथ प्रमाणन की प्रक्रिया से भी अवगत कराया जाएगा। आयोजकों ने सभी संबंधित दुकानदारों से समय पर पहुंचकर प्रशिक्षण को सफल बनाने की अपील की है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार