मोहर्रम त्यौहार के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों, धर्मगुरुओं, प्रबुद्ध नागरिकों के साथ की पीस कमेटी की बैठक

आगामी त्यौहार मुहर्रम के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के साथ पीस कमेटी की बैठक कर संबंधित

Abhinav Shukla Picture
Published On

भदोही  :–    आगामी त्यौहार मुहर्रम के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के साथ पीस कमेटी की बैठक कर संबंधित अधिकारियों को त्यौहार के दौरान शांति/सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा ताजियादारों से ताजिया निकालने हेतु अनुमति लेने व शासन द्वारा जारी गाइडलाईन का अनुपालन करने के निर्देश दिया।
          जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने समस्त नगर पालिका/नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि अपने-अपने नगरों में साफ-सफाई, पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराये। कर्बला, ताजिया वाले स्थानों के रास्ते को एसडीएम, अधिशासी अभियंता विद्युत, एसएचओ, अधिशासी अधिकारी क्वाडिनेशन कर भ्रमण कर लें, ताकि कही कोई दिक्कत न होने पाये। उपस्थित ताजियादारों ने अपनी-अपनी समस्या रखी जिस पर जिलाधिकारी ने निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि बैठक का मुख्य उददेश्य कानून एवं शांति व्यवस्था को कायम रखने के साथ-साथ आप लोगो कि यदि कोई समस्या है तो उनका समय रहते समाधान किया जाना है और कहा कि किसी भी प्रकार की कोई नई परंपरा की शुरुआत नहीं की जायेगी। उन्होने कहा कि त्योहारों को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की परंपरा हम सभी को बनाए रखनी है। त्योहारों का आनंद तभी है जब हम सब मिल बैठकर उस का आनंद लें। उन्होंने कहा कि जो लोग ताजिया निकालना चाह रहे हैं या पूर्व से निकालते आ रहे हैं वे सभी लोग ताजिया निकालने हेतु अपना आवेदन तहसील में जमा करा दें। आवेदन के साथ में जुलूस के दौरान आपके द्वारा तैनात किये गये स्वयं सेवकों की सूची मो0नं0 सहित उपलब्ध करा दें साथ ही आवेदन में यह भी सुनिश्चित करें कि ताजिया किन-किन मार्गों से होते हुए निकाला जायेगा जिससे कि प्रशासन और पुलिस बल को तैनात किया जा सके। बिना अनुमति के ताजिया/जुलूस किसी भी दशा में नहीं निकाला जायेगा। जो समय ताजिया निकालने हेतु निर्धारित किया गया है उसी के आधार पर ताजिया निकालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अनुमति के दौरान ताजिये के आकार के संबंध में दी गई सूचना के उपरांत किसी भी प्रकार का फेर बदल न करें। जिलाधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर आने वाली भ्रमित खबरों पर ध्यान न दें और न ही किसी भ्रमित करने वाले ऑडियो/वीडियो को बिना किसी पुष्टि के किसी को भी हस्तांतरित न करें। इस तरीके की खबरों की सूचना तुरंत पुलिस और प्रशासन को दें जिससे समय रहते समस्या का समाधान किया जा सके।
पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने कहा कि जुलूस के साथ तथा जुलूस निकलने वाले मार्गों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहेगा। ताजिया निकालने हेतु जो मार्ग निर्धारित किये गये हैं उन्हीं मार्गों का प्रयोग करें। बिना किसी सूचना के ताजिया निकालने वाले मार्ग में बदलाव न करें यदि ऐसा करते हैं तो यदि कोई घटना घटित होती है तो संबंधित स्वयं जिम्मेदार होगा और उसकी जिम्मेदारी तय करते हुए संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि कुछ अराजक तत्व जुलूस में शामिल होकर घटना को अंजाम देने का प्रयास कर सकते हैं। जिसके लिए आप स्वयं अपने स्तर से कुछ लोगों को देख-रेख हेतु तैनात कर दें कि कोई भी इस तरह का व्यक्ति जुलूस में शामिल न हो पाये और किसी अप्रिय घटना के घटित होने से बचा जा सके। शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराते हुए कहा कि जुलूस में किसी भी प्रकार का शस्त्र लेकर चलना सख्त मना है। तलवार, चाकू, छुरी आदि का प्रदर्शन नहीं होगा। सभी लोगों को शासन की गाइडलाइन का पालन करना होगा। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। साथ ही अराजक तत्वों या किसी प्रकार का उपद्रव करने वाले की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। रूट को लेकर भी सख्त चेतावनी दी गई कि निर्धारित रूट पर ही जुलूस निकाला जाए।
अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल व अपर जिलाधिकारी वि0 रा0 शुभांगी शुक्ला ने कहा कि पूर्व में निर्धारित परंपरा के अनुसार निर्धारित मार्गों का पुलिस व शासन द्वारा निरीक्षण कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि जो ताजियादार हैं वह स्वयं ताजिया निकलने वाले मार्गों व कर्बला स्थल का अवलोकन एक बार स्वयं कर लें यदि कहीं पर कोई समस्या हो तो उससे अवगत करा दें।
बैठक के दौरान ताजिया/जुलूस निकालने वाले व्यक्तियों से ताजिया निकालने मार्गों, ताजिया के साइज, ताजिया निकलने का समय व दिनांक तथा अन्य कोई समस्या हो तो उसके संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। 
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार