फीचर्ड
जन-आक्रोश मार्च को ऐतिहासिक बनाने में जुटी आजसू, देवघर से बड़ी भागीदारी का दावा
आजसू पार्टी देवघर जिला कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य के आवासीय कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में 22 जून को धनबाद
देवघर, झारखंड:- आजसू पार्टी देवघर जिला कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य के आवासीय कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में 22 जून को धनबाद में आयोजित होने वाले आजसू पार्टी के स्थापना दिवस सह जन-आक्रोश मार्च की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा कार्यक्रम की सफलता को लेकर रणनीति तय की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि देवघर जिला से लगभग 1000 कार्यकर्ता एवं समर्थक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके लिए सभी प्रखंड एवं नगर इकाइयों को अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं प्रवेक्षक राजा साहनी ने कहा कि आजसू पार्टी का इतिहास संघर्ष, जनहित और झारखंडी अस्मिता की रक्षा से जुड़ा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान महागठबंधन सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं में वृद्धि हुई है, जिससे जनता में असंतोष बढ़ा है। उन्होंने कहा कि 22 जून का जन-आक्रोश मार्च जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का मंच बनेगा।
जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने कहा कि देवघर जिला संगठन पूरी ताकत के साथ स्थापना दिवस सह जन-आक्रोश मार्च में भाग लेगा। उन्होंने बताया कि देवघर से 1000 कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में शामिल कराने का लक्ष्य रखा गया है और इसके लिए व्यापक तैयारी चल रही है।
बैठक में जानकारी दी गई कि 22 जून को सुबह 11 बजे धनबाद के गोल्फ मैदान में कार्यकर्ता एकत्रित होंगे। इसके बाद जन-आक्रोश मार्च गोल्फ मैदान से शुरू होकर कोयला नगर स्थित नेहरू कॉम्प्लेक्स ग्राउंड तक जाएगा, जहां स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में जिला एवं प्रखंड स्तर के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Jharkhand Jharkhand Political News Corruption Allegations regional politics india Deoghar AJSU Party meeting All Jharkhand Students Union Adarsh Lakshya Raja Sahni political meeting Jharkhand party strategy meeting protest march preparation Jan Aakrosh March Dhanbad party foundation day AJSU workers mobilization unemployment issue Jharkhand opposition politics Jharkhand Golm field Dhanbad Nehru Complex Coal Nagar political rally preparation district committee meeting grassroots party organization political gathering India Jharkhand opposition news party workers participation


Comments