भारत
हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, 4 अवैध देशी बम बरामद।
हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चार अवैध देशी बम बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराएं बढ़ाते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
स्वतंत्र प्रभात ।
हंडिया/प्रयागराज।
हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चार अवैध देशी बम बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराएं बढ़ाते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार थाना हण्डिया में दर्ज मुकदमा संख्या 280/2026, धारा 109(1), 115(2) एवं 351(3) भारतीय न्याय संहिता से संबंधित वांछित अभियुक्त मो. समीर पुत्र सगीर अहमद, निवासी शाहगंज स्टेशन रोड, कस्बा मऊआइमा, थाना मऊआइमा, कमिश्नरेट प्रयागराज को शुक्रवार को थाना क्षेत्र के भेस्की पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से चार अवैध देशी बम बरामद हुए।
पुलिस ने बताया कि बरामदगी के आधार पर मुकदमे में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4/5 की बढ़ोत्तरी की गई है तथा आरोपी के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पति-पत्नी के विवाद से जुड़ा है मामला
जानकारी के अनुसार 10 जून 2026 को थाना हण्डिया क्षेत्र के वार्ड संख्या-08 स्थित महामाया कॉलोनी में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। आरोप है कि पति एवं उसके अन्य रिश्तेदारों ने मुकदमा वादिनी और उसकी बहन के साथ गाली-गलौज की, मारपीट की तथा तमंचे से फायरिंग भी की थी।
घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हण्डिया में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस आरोपी मो. समीर की तलाश कर रही थी।
prayagraj police prayagraj news UP police news prayagraj crime news uttar pradesh crime prayagraj breaking news uttar pradesh news Law and order Prayagraj district news police investigation wanted criminal arrested Local Crime Report Police Action Legal action Attempt to Murder Case Crime Investigation Assault Case Arrest News Criminal Arrest Husband Wife Dispute Police Raid Mauaima news handia news criminal case update BNS case Handia Police Handia Area News Handia Latest News Handia Breaking News Independent Journalism News Mohammed Sameer Arrested Illegal Country Bombs Recovered Explosive Substances Act Bheski Bridge Arrest Illegal Explosives Recovery Murder Attempt Accused Explosive Materials Act Criminal Crackdown Firearm Threat Case Domestic Dispute Violence Mahamaya Colony Incident Firing Incident Attempted Murder Investigation Crime Update Prayagraj Illegal Bomb Recovery Police Enforcement Wanted Accused Nabbed Crime And Justice Rural Prayagraj News Security Operation


Comments