ग्राम पंचायत रोरवा में भ्रष्टाचार जांच रिपोर्ट की कॉपी न मिलने पर जिलाधिकारी से लगाई गुहार

शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से मांग की है कि ग्राम पंचायत रोरवा में कराई गई जांच की रिपोर्ट की प्रति उपलब्ध कराते हुए मामले में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।

राजेश तिवारी Picture
Published On

कोन/सोनभद्र-

विकास खंड कोन अंतर्गत ग्राम पंचायत रोरवा में ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए कार्यों में कथित अनियमितताओं और सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले की जांच कराई जा चुकी है, लेकिन शिकायतकर्ता को अब तक जांच रिपोर्ट की प्रति उपलब्ध नहीं कराई गई है। इससे नाराज शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी सोनभद्र को पुनः प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

IMG_20260525_162839

ग्राम रोखा निवासी राजेश कुमार भाटिया ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और धन गबन की शिकायत पूर्व में की गई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा पत्र संख्या-3644 दिनांक 28 जनवरी 2026 को जांच टीम गठित कर मामले की जांच के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद 12 मार्च 2026 को जांच टीम गांव पहुंची और विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

कप्तानगंज में अभी भी बचे रह गए भ्रष्टाचार के गुरुघंटाल , चेले को ले गयी एंटीकरप्सन Read More कप्तानगंज में अभी भी बचे रह गए भ्रष्टाचार के गुरुघंटाल , चेले को ले गयी एंटीकरप्सन

शिकायतकर्ता का आरोप है कि जांच पूरी होने के बाद भी आज तक जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय द्वारा जांच रिपोर्ट की प्रति उपलब्ध नहीं कराई गई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 7 मार्च 2026 को भी जिला पंचायत राज अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

एनयूपीपीएल में मुख्य कंपनी एनएलसी इंडिया लिमिटेड का 70 वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया Read More एनयूपीपीएल में मुख्य कंपनी एनएलसी इंडिया लिमिटेड का 70 वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

पीड़ित ने जिलाधिकारी से मांग की है कि ग्राम पंचायत रोरवा में कराई गई जांच की रिपोर्ट की प्रति उपलब्ध कराते हुए मामले में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। वहीं ग्रामीणों में भी मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस बाबत जिला पंचायत राज अधिकारी से सेल फोन पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया किन्तु सम्पर्क नहीं हो सका। वही एडीपीआरओ सोनभद्र ने कहा उक्त प्रकरण की जानकारी नहीं है।

ओवरलोड एवं मानक विहीन भारी वाहनों के विरुद्ध थाना शक्तिनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 05 वाहन सीज Read More ओवरलोड एवं मानक विहीन भारी वाहनों के विरुद्ध थाना शक्तिनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 05 वाहन सीज

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें