एनयूपीपीएल में मुख्य कंपनी एनएलसी इंडिया लिमिटेड का 70 वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

कानपुर नगर जनपद की तहसील घाटमपुर के यमुना पट्टी में स्थित निवेली उत्तर प्रदेश पावर लिमिटेड,, एनयूपीपीएल,, में मुख्य कंपनी एनएलसी इंडिया लिमिटेड का 70 वा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,

Abhinav Shukla Picture
Published On

कानपुर ग्रामीण। कानपुर नगर जनपद की तहसील घाटमपुर के यमुना पट्टी में स्थित निवेली उत्तर प्रदेश पावर लिमिटेड,, एनयूपीपीएल,, में मुख्य कंपनी एनएलसी इंडिया लिमिटेड का 70 वा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, इस विशेष अवसर पर कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की गरिमामई उपस्थिति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया, कार्यक्रम के दौरान निवेली उत्तर प्रदेश पावर लिमिटेड,, एनयूपीपीएल,के मुख्य कार्यकारी अधिकारी,, सीईओ,,एस दुरई कुमार, द्वारा केक काट कर 70 वा स्थापना दिवस का शुभारंभ किया गया,इस अवसर पर एनयूपीपीएल,के मुख्य महाप्रबंधक परियोजना,बी,आर, चंद्रशेखरन, मुख्य वित्त अधिकारी प्रशून राय, मुख्य महाप्रबंधक एस रविकुमार,मानव संसाधन प्रमुख कौशिक भार, एवं निवेली उत्तर प्रदेश पावर लिमिटेड,, एनयूपीपीएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कंपनी की निरंतर प्रगति एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें