मानसून से पहले बाढ़-सुखाड़ तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सुपौल समेत प्रभावित जिलों के अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

सुपौल। आगामी मानसून और संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की स्थिति को लेकर गुरुवार को बिहार सरकार स्तर पर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। माननीय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस बैठक में राज्य के सभी बाढ़ एवं सुखाड़ प्रभावित जिलों के अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य मानसून पूर्व सुरक्षात्मक एवं प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा करना था। इस दौरान बिहार मौसम सेवा केंद्र, कृषि विभाग, जल संसाधन विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, पथ निर्माण विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाढ़ पूर्व तैयारियों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया।मानसून से पहले बाढ़-सुखाड़ तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने तटबंधों की सुरक्षा, राहत एवं बचाव सामग्री की उपलब्धता, आश्रय स्थलों की व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाएं तथा पशु चारे की उपलब्धता की बिंदुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संभावित आपदा से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं।

सुपौल जिला मुख्यालय से आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिलाधिकारी सावन कुमार, पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस., उप विकास आयुक्त सारा अशरफ तथा अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन मो. तारिक समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

डॉ दिवाकर राय को राष्ट्रवाक्-2026 में जयशंकर प्रसाद स्मृति साहित्य सम्मान  Read More डॉ दिवाकर राय को राष्ट्रवाक्-2026 में जयशंकर प्रसाद स्मृति साहित्य सम्मान 

बैठक के बाद जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने और बाढ़ पूर्व तैयारियों से जुड़े कार्यों को जमीनी स्तर पर समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी संभावित आपदा की स्थिति में जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

ऑपरेशन वज्रपात के तहत थाना ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई Read More ऑपरेशन वज्रपात के तहत थाना ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें