नवीनतम
फीचर्ड
समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी नमामिगंगे ने सुनी फरियाद
चुनार, मीरजापुर।
संवाददाता अनिल मिश्रा
मीरजापुर। संपूर्ण समाधान दिवस मे अपर जिलाधिकारी (नमामिगंगे) विजेता ने सुनी फरियाद। रैपुरिया गांव निवासी दीनानाथ सिंह ने अपने भाई शितलाप्रसाद सिंह पर आरोप लगाया है कि माता के नाम रैपुरिया,भरवल व जमुई मे स्थित भूमि को शितला प्रसाद व महानंद ने खडयंन्त्र कर माँ का आंख बनवाने के बहाने मां की इच्छा के विरुद्ध तहसील।
पहुच कर दानपत्र महानंद पुत्र गंगाराम व कलावती देवी पत्नी शितला प्रसाद के नाम करा लिया जिसका मनसुखी वाद माननीय न्यायालय सिविल जज जू0डि0के यहा विचाराधीन है वावजूद कब्जा कर लेना चाहते है।प्रार्थना पत्र देकर वाद निस्तारण तक विपक्षीयो को कब्जा लेने से रोके जाने के लिए कहा है।वही एनआरएलएम मे कार्यरत समुह सखीयो ने उचित मानदेय वृद्धि, स्वं के खाते मे भुगतान व ड्रेस, मोबाइल दिलाने का मांग किया है। सराय टेकौर निवासनी परवीन ने शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कही कि प्रधानमंत्री आवास के तहत आवेदन किया है।
क्षेत्रीय लेखपाल घर पर गये भी नही और रिपोर्ट लगा दिये की मौजूद नही है जांच कराकर आवास दिलाया जाय।सोनउर निवासनी बदामा देवी ने जमुहार निवासी भगवानदास पर आरोप लगाया है कि दरवाजे के पास सरकारी हैण्डपंप मौजूद है और पानी लेने से विपक्षी ब्यवधान उत्पन्न कर रहा है जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है। कुल 82 प्रार्थना पत्र पडे जिसमें से 3 का निस्तारण मौके पर कर दिया गया।
शेष संबंधित को निष्पक्ष,पारदर्शिता पूर्ण जांच कर निस्तारण करने के लिए दिया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी राजेश वर्मा, तहसीलदार इवेन्द्र कुमार,पुलिस क्षेत्राधिकारी मंजरी राव,नायब तहसीलदार संजय सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।


Comments