गुरवलिया गोलीकांड का 24 घंटे में खुलासा
जमीन कब्जे के विवाद में चली थी गोली
स्वतंत्र प्रभात | संवाददाता अतुल कुमार
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश
बेतिया। खबर बेतिया से है जहां मनुआपुल थाना क्षेत्र में हुए गुरवलिया चौक पर हुई गोली कांड का पुलिस ने उद्वेदन कर लिया है 17मई रविवार को करीब तीन बजे डीएसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में अतनू दत्ता ने बताया कि 16 मई की सुबह करीब 5:30 बजे, लव कुमार मिश्रा के घर पर बाइक सवार तीन अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी थी। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस सहित वरीय पुलिस प्रशासन द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण एवं जांच पड़ताल किया गया, पुलिस जांच में सामने आया कि मामला करोड़ों रुपये की जमीन पर कब्जा जमाने से जुड़ा है।
इस कांड में कुख्यात रवि मियां, भू-माफिया धीरज कुमार शुक्ला और राजा कुमार की संलिप्तता पाई गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी डीएसपी अतनु दत्ता ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दबाव बनाने के उद्देश्य से दरवाजे पर फायरिंग की गई थी।


Comments