43वीं जिला एथलेटिक्स मीट 6-7 जून को परसा में, तैयारियों का लिया गया जायजा

स्थल निरीक्षण और विचार-विमर्श के बाद तिथि एवं स्थान को अंतिम स्वीकृति प्रदान की गई

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | बिहार से संवाददाता की रिपोर्ट
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश

छपरा (सारण)। सारण जिला एथलेटिक्स संघ की 43वीं जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता आगामी 6 और 7 जून को परसा हाई स्कूल स्थित स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। इसको लेकर रविवार को परसा प्रखंड परिसर स्थित स्टेडियम में जिला एथलेटिक्स संघ की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता श्यामदेव सिंह ने की।

संघ के सचिव गजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व में आयोजित 42वीं जिला एथलेटिक्स मीट के दौरान अगली प्रतियोगिता एकमा में कराने का प्रस्ताव पारित किया गया था, लेकिन तैयारियों और आवश्यक व्यवस्थाओं को देखते हुए सर्वसम्मति से इस बार परसा प्रखंड को मेजबानी सौंपी गई। आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला संघ की टीम रविवार को परसा पहुंची।

बैठक में आयोजन सचिव रोहित यादव को प्रतियोगिता से जुड़ी विभिन्न मानक संचालन प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। एथलेटिक्स के राष्ट्रीय ऑफिशियल सह कोच अमित सौरभ ने आयोजन से संबंधित तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। स्थल निरीक्षण और विचार-विमर्श के बाद तिथि एवं स्थान को अंतिम स्वीकृति प्रदान की गई।

पाकुड़ मंडल कारा समेत जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में चलाया गया नब्बे दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान  Read More पाकुड़ मंडल कारा समेत जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में चलाया गया नब्बे दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान 

सचिव गजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिला एथलेटिक्स संघ के पत्रांक-5, दिनांक 27 अप्रैल के तहत परसा को मेजबानी सौंपते हुए रोहित यादव को आयोजन सचिव बनाया गया है। जल्द ही आयोजन समिति का गठन किया जाएगा। बैठक में खिलाड़ियों के आवासन, भोजन, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा हुई। प्रतियोगिता में जिला भर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के दिशा-निर्देशानुसार राज्य एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।

मनुआपुल थाना क्षेत्र में हथियार व गोली के साथ पांच युवक गिरफ्तार Read More मनुआपुल थाना क्षेत्र में हथियार व गोली के साथ पांच युवक गिरफ्तार

प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-16 बालक-बालिका वर्ग के साथ पुरुष एवं महिला वर्ग के खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेंगे। चूंकि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए ऑन-द-स्पॉट चयन होना है, इसलिए खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड साथ लाने का निर्देश दिया गया है। बैठक में राज किशोर तिवारी, कमलजीत कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

बिहार के प्राइवेट स्कूलों पर सरकार सख्त, फीस और ड्रेस में मनमानी पर लगेगी रोक Read More बिहार के प्राइवेट स्कूलों पर सरकार सख्त, फीस और ड्रेस में मनमानी पर लगेगी रोक

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें