सड़क हादसे में ट्रक चालक युवक की मौत, गांव पहुंचा शव मचा कोहराम
कोतवाली क्षेत्र के गोपपुर गांव निवासी युवक की महाराष्ट्र के नागपुर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही युवक का शव गांव पहुंचा, परिवार में कोहराम मच गया।
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के गोपपुर गांव निवासी युवक की महाराष्ट्र के नागपुर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही युवक का शव गांव पहुंचा, परिवार में कोहराम मच गया।
माता-पिता,भाई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार गोपपुर निवासी धीरज पाल (22) पुत्र चिंता पाल रोजी-रोटी की तलाश में कुछ माह पहले नागपुर गया था,जहां वह ट्रक चलाने का काम करता था।
बताया जाता है कि 16 मई की सुबह ट्रक चलाने के दौरान सड़क दुर्घटना में उसकी गंभीर रूप से चोट लगने से मौत हो गई।सोमवार 18 मई को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
धीरज परिवार का कमाऊ सदस्य था और उसके कंधों पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। युवक की असमय मौत से परिजन बदहवास हैं। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और लोगों की आंखें नम हो गईं।
परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि धीरज की कमाई से ही परिवार का खर्च चलता था, ऐसे में उसके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
युवक की मौत सड़क दुर्घटना गोपीगंज उत्तर प्रदेश समाचार भदोही समाचार ट्रक दुर्घटना परिवार में कोहराम मुआवजा मांग प्रवासी मजदूर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल गोपीगंज कोतवाली गोपपुर गांव नागपुर हादसा धीरज पाल महाराष्ट्र सड़क हादसा ट्रक चालक हादसे में मौत पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचा आर्थिक सहायता की मांग परिवार का सहारा ग्रामीणों में शोक कमाऊ सदस्य की मौत मातमी सन्नाटा दुखद हादसा


Comments