शासन की अनुमति न मिलने से इस वर्ष भी नहीं लगेगा सिकंदरा का गाजी मियां का मेला।
थाना बहरिया क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरा स्थित प्रसिद्ध गाजी मियां की दरगाह पर लगने वाला वार्षिक तीन दिवसीय बड़ा मेला इस वर्ष भी आयोजित नहीं हो सकेगा। शासन स्तर से अनुमति न मिलने के कारण पुलिस प्रशासन ने मेला आयोजन पर रोक लगा दी है।
स्वतंत्र प्रभात ।
प्रयागराज।
थाना बहरिया क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरा स्थित प्रसिद्ध गाजी मियां की दरगाह पर लगने वाला वार्षिक तीन दिवसीय बड़ा मेला इस वर्ष भी आयोजित नहीं हो सकेगा। शासन स्तर से अनुमति न मिलने के कारण पुलिस प्रशासन ने मेला आयोजन पर रोक लगा दी है। इससे क्षेत्र के दुकानदारों, श्रद्धालुओं और मेला कमेटी में मायूसी देखी जा रही है।
सिकंदरा स्थित गाजी मियां की दरगाह पर प्रत्येक रविवार और बुधवार को नियमित रूप से रौजा मेला लगता है, जहां दूर-दराज के श्रद्धालु पहुंचकर जियारत करते हैं। वहीं वैशाख माह में यहां पारंपरिक रूप से तीन दिवसीय बड़ा मेला आयोजित किया जाता रहा है। इस मेले में प्रयागराज समेत आसपास के जनपदों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। मेले में खिलौने, मिठाई, घरेलू सामान, झूले और अन्य अस्थायी दुकानें सजती हैं, जिससे क्षेत्र में रौनक बनी रहती है।
बताया जा रहा है कि पिछले वर्ष भी शासन द्वारा अनुमति न मिलने के कारण बड़ा मेला आयोजित नहीं हो पाया था। इस वर्ष मेला कमेटी ने आगामी 17 मई रविवार से मेले के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी थी। क्षेत्र में अस्थायी दुकानों की तैयारी और साफ-सफाई का कार्य भी प्रारंभ हो गया था। लेकिन प्रशासन की ओर से अनुमति न मिलने के बाद पुलिस ने मेला आयोजन रोकने की कार्रवाई शुरू कर दी।
वहीं एसीपी फूलपुर विवेक यादव ने दरगाह परिसर और आसपास के इलाके का भ्रमण किया तथा कमेटी पदाधिकारियों और दुकानदारों को मेला न लगाने के निर्देश दिए। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शासन से अनुमति प्राप्त न होने तक किसी भी प्रकार का बड़ा आयोजन नहीं किया जा सकता।
स्वतंत्र प्रभात धार्मिक आयोजन कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश समाचार प्रयागराज समाचार प्रशासनिक निरीक्षण पुलिस निर्देश प्रयागराज अपडेट गाजी मियां दरगाह सिकंदरा मेला बहरिया थाना क्षेत्र वार्षिक बड़ा मेला मेला आयोजन पर रोक प्रशासनिक अनुमति पुलिस प्रशासन कार्रवाई एसीपी फूलपुर विवेक यादव दरगाह परिसर रौजा मेला श्रद्धालुओं में मायूसी मेला कमेटी वैशाख मेला प्रयागराज मेला अस्थायी दुकानें झूले और खिलौने शासन की अनुमति दरगाह जियारत धार्मिक मेला प्रतिबंध क्षेत्रीय व्यापार प्रभावित दुकानदारों में निराशा गाजी मियां मेला


Comments