लखनऊ घटना के विरोध में प्रयागराज के अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन।

में सोमवार को समस्त अधिवक्ताओं ने लखनऊ में अधिवक्ताओं के चेंबरों पर बुलडोजर चलाए जाने तथा प्रदर्शन कर रहे वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।
 
प्रयागराज में सोमवार को समस्त अधिवक्ताओं ने लखनऊ में अधिवक्ताओं के चेंबरों पर बुलडोजर चलाए जाने तथा प्रदर्शन कर रहे वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कानून मंत्री के नाम जिलाधिकारी प्रयागराज के माध्यम से ज्ञापन सौंपा और घटना की कड़ी निंदा की।
 
प्रदर्शन में शामिल अधिवक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है और उनके साथ इस प्रकार का व्यवहार लोकतंत्र तथा न्यायपालिका की गरिमा के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि लखनऊ में अधिवक्ताओं के चेंबरों पर बुलडोजर चलाकर न केवल उनके अधिकारों का हनन किया गया, बल्कि शांतिपूर्ण विरोध कर रहे अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज कर प्रशासन ने संवेदनहीनता दिखाई है।
 
अधिवक्ताओं ने कहा कि यह घटना पूरे अधिवक्ता समाज का अपमान है और यदि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सरकार से दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की मांग की।
 
ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने मांग की कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, उनके चेंबरों और अधिकारों की रक्षा की जाए तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। साथ ही घटना की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की गई।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें