नवीनतम
फीचर्ड
दहेज हत्या मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
उतरांव पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।
स्वतंत्र प्रभात।
प्रयागराज।
उतरांव पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक थाना उतरांव पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 90/2026 धारा 80(2)/85 भारतीय न्याय संहिता एवं 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त यादवेन्द्र प्रसाद पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम दमगढ़ा थाना उतरांव को शुक्रवार 15 मई 2026 को थाना क्षेत्र के दगमढ़ा तिराहा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया गया है कि गिरफ्तार अभियुक्त ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर पीड़िता को दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया था। आरोप है कि प्रताड़ना के बाद पीड़िता की हत्या कर दी गई। पीड़िता पक्ष द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना उतरांव में मुकदमा दर्ज किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान यादवेन्द्र प्रसाद (35 वर्ष) निवासी ग्राम दमगढ़ा थाना उतरांव कमिश्नरेट प्रयागराज के रूप में हुई है।
प्रयागराज दहेज हत्या गिरफ्तारी कानून व्यवस्था दहेज उत्पीड़न उत्तर प्रदेश समाचार महिला उत्पीड़न पुलिस कार्रवाई प्रयागराज क्राइम न्यूज अपराध समाचार हत्या मामला प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज डीपी एक्ट उतरांव थाना भारतीय न्याय संहिता दहेज हत्या मामला उतरांव पुलिस यादवेन्द्र प्रसाद फरार अभियुक्त गिरफ्तार


Comments