चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

 52 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा, कार, नकदी व मोबाइल फोन बरामद

Abhinav Shukla Picture
Published On

चोपन / सोनभद्र -पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों तथा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चोपन पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
 
दिनांक 15.05.2026 को प्रातः लगभग 03:15 बजे करगरा मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चोपन की ओर से आ रही एक डार्क मैरून रंग की टाटा मन्जा कार संख्या UP16AJ9293 को रोककर चेक किया गया।
 
वाहन से 06 बोरियों में कुल 52 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा, 2740 रुपये नगद,01 मोबाइल फोन बरामद व मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त प्रदीप कुमार गौतम पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम गड़ेड़ियेनपुरवा, पो0 सेमरी चक पिहानी, थाना एकौना, जनपद श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश, उम्र करीब 28 वर्ष ने बताया कि वह उक्त गांजा उड़ीसा से श्रावस्ती ले जा रहा था। इस सम्बन्ध में थाना चोपन पर मु0अ0सं0- 176/2026 धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, थाना चोपन, उ0नि0 रामज्ञान सिंह यादव , हेड कांस्टेबल अजय सिंह यादव सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार