इमरती कॉलोनी में जलभराव समस्या के निराकरण हेतु जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिये सख्त निर्देश

वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग के साइड में निर्मित नाले की सफाई उपशा द्वारा 10 दिवस में करायी जाये-जिलाधिकारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

इमरती कॉलोनी में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान एवं वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर नगर पालिका क्षेत्र में साइड में निर्मित नाले की सफाई हेतु जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बुधवार को वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर निर्मित नाले का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में स्थित लगभग दो किलो मीटर लंबे नाले की सफाई कम से कम पांच टीम लगाकर युद्धस्तर पर कराई जाए।

IMG-20260513-WA0078

19 मई से हटेगा नगर का अतिक्रमण- एसडीएम Read More 19 मई से हटेगा नगर का अतिक्रमण- एसडीएम

साथ ही नाले की सफाई से संबंधित प्रतिदिन की जियो टैग फोटो उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मुकेश कुमार को भी निर्देशित किया कि नगर पालिका की टीम को सफाई कार्य में लगाया जाए तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ने पुलिस लाइन चुर्क स्थित पुलिस कार्यालय के विभिन्न प्रकोष्ठों का किया  निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश Read More अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ने पुलिस लाइन चुर्क स्थित पुलिस कार्यालय के विभिन्न प्रकोष्ठों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

उन्होंने स्पष्ट कहा कि सफाई कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध पेनल्टी की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जिलाधिकारी ने इमरती कॉलोनी के पास जलभराव की गंभीर समस्या के निराकरण हेतु कराए जा रहे सर्वे कार्य की प्रगति की भी जानकारी ली तथा अधिकारियों को शीघ्र सर्वे पूर्ण कर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी के अधिशासी अभियंता उपस्थित रहे।

गबन के दोषी पूर्व सचिव से वसूली की कार्रवाई करने के दिए निर्देश Read More गबन के दोषी पूर्व सचिव से वसूली की कार्रवाई करने के दिए निर्देश

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें