15वें वित्त आयोग हेल्थ ग्रान्ट से जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा नया विस्तार

24 नये उपकेन्द्रों एवं 07 बी०पी०एच०यू० निर्माण कार्यों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जनपद में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में 15वें वित्त आयोग हेल्थ ग्रान्ट सेक्टर अन्तर्गत प्रस्तावित 24 नये स्वास्थ्य उपकेन्द्रों एवं 07 बी०पी०एच०यू० (ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट) के निर्माण कार्यों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में बैठक की गयी।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग एवं सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं, भूमि की उपलब्धता, तकनीकी स्वीकृतियों तथा निर्माण कार्य प्रारम्भ कराने की कार्ययोजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गयी। जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनहित से जुड़ी परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए।

एच.एन.बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रो. दीपक के सम्मान में भावभीनी विदाई। Read More एच.एन.बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रो. दीपक के सम्मान में भावभीनी विदाई।

उन्होंने कहा कि इन स्वास्थ्य उपकेन्द्रों एवं बी०पी०एच०यू० के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बेहतर होगी तथा आमजन को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी। साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, मुख्य चिकित्साधिकारी पीके राय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण , सम्बन्धित निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

एस डी एम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस  Read More एस डी एम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें