फीचर्ड

सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के ब्राह्मण विरोधी बयान पर सवर्ण आर्मी में आक्रोश, जिला संयोजक सुशील पांडे व जिला अध्यक्ष मुकेश पांडे के नेतृत्व में फूंका गया पुतला
ऑपरेशन दहन के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, जनपद के विभिन्न थानों के 153 अभियोगों से संबंधित मादक पदार्थों का कराया गया विधिक निस्तारण/विनिष्टीकरण
"इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड" में दर्ज हुए दो नए कीर्तिमान
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर किया गया निरीक्षण
ओबरा पुलिस द्वारा दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

जिलाधिकारी ने दिये आंधी-तूफान से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं विद्युत आपूर्ति बहाली के निर्देश

जिला प्रशासन पूरी सतर्कता एवं गंभीरता के साथ राहत एवं पुनर्स्थापन कार्यों में जुटा हुआ है- जिलाधिकारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपद में 13 मई को आए आंधी-तूफान से हुई क्षति के दृष्टिगत समस्त उप जिलाधिकारियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आंधी-तूफान के कारण हुई पशुहानि, आवासीय क्षति एवं अन्य नुकसान से संबंधित रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराई जाए, ताकि प्रभावित लोगों को शासन की मंशा के अनुरूप शीघ्र सहायता प्रदान की जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है, वहां अधीक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंता विद्युत द्वारा युद्धस्तर पर कार्य करते हुए विद्युत व्यवस्था शीघ्र बहाल कराई जाए। उन्होंने टूटे हुए विद्युत खंभों एवं क्षतिग्रस्त लाइनों को प्राथमिकता के आधार पर बदलने के निर्देश दिए तथा कहा कि जनपद के सभी क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

आर्मी बेस वर्कशॉप की परीक्षा में फर्जीवाड़ा, 13 आरोपी गिरफ्तार। Read More आर्मी बेस वर्कशॉप की परीक्षा में फर्जीवाड़ा, 13 आरोपी गिरफ्तार।

उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि विद्युत आपूर्ति से संबंधित किसी भी समस्या की सूचना संबंधित अधिशासी अभियंता को तत्काल दें, जिससे समयबद्ध ढंग से समस्या का समाधान कराया जा सके। जिलाधिकारी ने पेयजल व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए तथा एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने को कहा। जिलाधिकारी

सीबीएससी 12 बोर्ड की परीक्षा में नैन्सी गोयल ने 95.4/ अंक प्राप्त कर  नगर का नाम किया रोशन Read More सीबीएससी 12 बोर्ड की परीक्षा में नैन्सी गोयल ने 95.4/ अंक प्राप्त कर नगर का नाम किया रोशन

चर्चित गौड़ ने अधीक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंताओं को निर्देशित किया कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखते हुए युद्धस्तर पर कार्य किया जाए और जनसामान्य को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता एवं गंभीरता के साथ राहत एवं पुनर्स्थापन कार्यों में जुटा हुआ है।

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के नवनिर्वाचित प्रबंध समिति का  शपथ ग्रहण समारोह संपन्न Read More डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के नवनिर्वाचित प्रबंध समिति का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार