कोन पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की अराजक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

राजेश तिवारी Picture
Published On

कोन / सोनभद्र -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं मिशन शक्ति अभियान के क्रम में थाना कोन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।थाना कोन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 81/2026 धारा 84, 352, 351(2) बीएनएस से संबंधित प्रकरण में अभियुक्त द्वारा युवती को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप था।

पीड़िता की बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास एवं सर्विलांस सेल की सहायता से पीड़िता को सकुशल बरामद कर अभियुक्त खुर्शीद आलम उर्फ गोल्डेन पुत्र मंसूर निवासी कोन पुरानी बस्ती थाना कोन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

विवेचना एवं पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 69 एवं 115(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरांत न्यायालय भेजा गया।

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 5 से 21 जून तक जनपद में चलेगा जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान Read More केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 5 से 21 जून तक जनपद में चलेगा जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, थाना कोन , उ0नि0 लालजी यादव, चौकी प्रभारी चांची कला, हे0का0 राजेश यादव, हे0का0 विपिन जायसवाल शामिल रहे।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पति की झूठी शिकायत पर महिला का फ़ोन नंबर ब्लॉक करने के लिए यूपी पुलिस को फटकारा। Read More इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पति की झूठी शिकायत पर महिला का फ़ोन नंबर ब्लॉक करने के लिए यूपी पुलिस को फटकारा।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें