ओबरा में कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग , अगलगी से हुआ लाखों का नुकसान
लोगों ने किया जाँच की मांग, रहवासिओं में दहशत
जिला विशेष संवाददाता
ओबरा/ सोनभद्र -
नगर क्षेत्र के सबसे व्यस्ततम चौराहा में सुमार सुदामा पाठक चौराहा के पास अचानक से धुआँ निकलने से आसपास रहने वाले लोगों में अफरातफरी मच गई । बतादें कि बुधवार दोपहर लगभग 1:00 बजे पाठक चौराहे की गली व गैस गोदाम रोड में वन विभाग की बाउंड्री के पास स्थित एक कबाड़ की दुकान में अचानक आग लग गई । आग़ की लपटों को देखकर आसपास रहने वाले लोगों में अफ़रा तफरी मच गई।
.jpg)
जिसकी सूचना स्थानीय लोगों व कबाड़ मालिक सुनील कुमार के द्वारा तत्काल स्थानीय पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व ओबरा उत्पादन निगम, अल्ट्रा टेक सीमेंट, चोपन फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुट गई । सबसे बड़ा सवाल है कि आख़िर किसके आदेश पर रिहायसी इलाके में कबाड़ की दुकान संचालित हो रही है। जबकि उक्त रिहायसी इलाके में संचालित है ऐसे में दुकान पर प्रशासन की नजर क्यों नहीं पड़ी। वहीं स्थानीय नगरवासियों का कहना है कि अगलगी से अगल बगल के घरों में दरारें आ गई है। जो जाँच का विषय है।
वहीं कबाड़ दुकान मालिक सुनील कुमार ने बताया कि कबाड़ गोदाम में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है उन्होंने फायर बिग्रेड के उपर आरोप लगाया कि समय से दमकल की गाड़ी आ जाती तो नुकसान होने से बच जाता।
क्षेत्र के कुछ बुद्धजीवि वर्गों का कहना है कि इलाकों में सुमार राम मंदिर कॉलोनी क्षेत्र के आस पास और गैस गोदाम के पास कबाड़ की दुकान रखना उचित नहीं है और वहीं कबाड़ दुकान में आग लग जाना चिंता का विषय है। हालांकि स्थानीय लोगों व स्थानीय प्रशासन सहित फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया । वहीं अगलगी की घटना की जाँच स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या कबाड़ की दुकान अन्यत्र स्थानांतरित किया जायेगा या इसी तरह दुकान चलता रहेगा।


Comments