फीचर्ड

घोरावल में अखंड रामचरितमानस मानस पाठ का आयोजन 16 मई को, आम जनमानस से अपील
किसान बीज भंडार का विधायक ने किया उद्घाटन
जिलाधिकारी ने देवापुर (एन०एच०-35) से भटौली सेतु को जोडने हेतु मीरजापुर बाईपास मार्ग के सम्बंध मे बैठक कर की समीक्षा
सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के ब्राह्मण विरोधी बयान पर सवर्ण आर्मी में आक्रोश, जिला संयोजक सुशील पांडे व जिला अध्यक्ष मुकेश पांडे के नेतृत्व में फूंका गया पुतला
ऑपरेशन दहन के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, जनपद के विभिन्न थानों के 153 अभियोगों से संबंधित मादक पदार्थों का कराया गया विधिक निस्तारण/विनिष्टीकरण

ऑपरेशन दहन के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, जनपद के विभिन्न थानों के 153 अभियोगों से संबंधित मादक पदार्थों का कराया गया विधिक निस्तारण/विनिष्टीकरण

जनपद पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध प्रभावी अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन दहन के तहत जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) द्वारा जनपद के विभिन्न थानों पर पंजीकृत अवैध मादक पदार्थों से संबंधित अभियोगों के मुकदमाती माल का शुक्रवार दिनांक 15.05.2026 को नियमानुसार विधिक निस्तारण/विनिष्टीकरण कराया गया। 

IMG-20260515-WA0069

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के निर्माण कार्य ठप होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई Read More कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के निर्माण कार्य ठप होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई

उक्त कार्यवाही सर्वोच्च न्यायालय एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों के अनुपालन में गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) की उपस्थिति में सम्पन्न कराई गई। कमेटी के अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा तथा सदस्य अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा की देखरेख में सम्पूर्ण कार्यवाही कराई गई। इस दौरान प्रभारी नारकोटिक्स सेल उ0नि0 रामनगीना प्रधान व आरक्षी अभिलाष सिंह उपस्थित रहे।

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न, दिये सख्त निर्देश Read More जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न, दिये सख्त निर्देश

निस्तारण के अंतर्गत थाना राबर्ट्सगंज के 20 अभियोग, थाना चोपन के 45 अभियोग, थाना घोरावल के 24 अभियोग, थाना रामपुर बरकोनिया के 03 अभियोग, थाना पन्नूगंज के 27 अभियोग, थाना रायपुर के 20 अभियोग, थाना बभनी के 02 अभियोग तथा थाना शक्तिनगर के 12 अभियोगों सहित कुल 153 अभियोगों से संबंधित अवैध मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण कराया गया।

प्रतिभा सम्मान समारोह में जुटे शिक्षाविद एवं राजनेता Read More प्रतिभा सम्मान समारोह में जुटे शिक्षाविद एवं राजनेता

अभियान के अंतर्गत विनष्टीकरण कराए गए मादक पदार्थों का विवरण निम्नवत है—कुल 122 अभियोगों से संबंधित 693.81 किलोग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹3,46,90,500/-, कुल 30 अभियोगों से संबंधित 1.7978 किलोग्राम हेरोइन, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹3,59,56,000/-, कुल 01 अभियोग से संबंधित 193.633 किलोग्राम डोडा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹29,04,495/-। इस प्रकार कुल 153 अभियोगों से संबंधित लगभग ₹7,35,50,995/- मूल्य के अवैध मादक पदार्थों का विधिक रूप से निस्तारण/विनिष्टीकरण कराया गया।

उपरोक्त समस्त मादक पदार्थों का निस्तारण जनपद सोनभद्र स्थित मेसर्स अल्ट्राटेक सीमेंन्ट लिमिटेड (यूनिट डाला सीमेंट वर्क्स) के माध्यम से पर्यावरणीय एवं विधिक मानकों का पालन करते हुए कराया गया, जिससे इनके दुरुपयोग एवं पुनः अवैध प्रचलन की संभावना पूर्णतः समाप्त की जा सके।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार