पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पैरोकारों के साथ समीक्षा बैठक

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अधिक से अधिक सजा दिलाने व लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

सोमवार दिनांक 06.04.2026 को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में पुलिस लाइन चुर्क स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में जनपद के समस्त थानों के पैरोकारों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य न्यायालय में लंबित प्रकरणों के प्रभावी निस्तारण, अभियोजन कार्यवाही को सुदृढ़ करने तथा अपराधियों को शीघ्र दंडित कराए जाने हेतु रणनीति बनाना रहा।

IMG-20260406-WA0097

 बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत चिन्हित प्रकरणों की बारीकी से समीक्षा की गई तथा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक पैरोकार अपने-अपने थानों से संबंधित लंबित मामलों में साक्ष्यों का समयबद्ध संकलन, गवाहों की शत-प्रतिशत उपस्थिति एवं न्यायालय में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करें। साथ ही टॉप-10 अपराधियों एवं गैंगस्टर एक्ट से संबंधित प्रकरणों में विशेष प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करते हुए शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने दिव्यांगजन को प्रदान की बैसाखी, प्रात्रता के अनुसार प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के दिये निर्देश Read More जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने दिव्यांगजन को प्रदान की बैसाखी, प्रात्रता के अनुसार प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के दिये निर्देश

 पुलिस अधीक्षक द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि न्यायालय में विचाराधीन प्रकरणों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही न बरती जाए तथा अभियोजन कार्य में समन्वय स्थापित कर दोषियों को अधिकतम दंड दिलाने हेतु प्रभावी कदम उठाए जाएं। इसके अतिरिक्त समस्त पैरोकारों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने अभिलेखों को अद्यतन रखें एवं प्रत्येक प्रकरण की प्रगति से संबंधित जानकारी उच्चाधिकारियों को समय-समय पर उपलब्ध कराते रहें।

604 किलो गांजा के साथ चार अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार Read More 604 किलो गांजा के साथ चार अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

दो वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ा पुल एप्रोच, ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन  Read More दो वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ा पुल एप्रोच, ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार