महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक ने किया बीपैक्स कंप्यूटराइजेशन की समीक्षा, दिये आवश्यक दिशा निर्देश

कंप्यूटराइजेशन मे शिथिलता बरतने वाले सचिवों के विरूद्ध कार्रवाई प्रस्तावित करें- राजकुमार यादव

राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

सचिव/ महाप्रबंधक जिला सहकारीबैंक मिर्जापुर/सोनभद्र राजकुमार यादव द्वारा राबर्टसगंज शाखा में विकास खंड राबर्टसगंज की बीपैक्स कम्प्यूटराईजेशन योजना की प्रगति की समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान पाया गया कि प्रथम और द्वितीय चरण मे चयनित आठ बीपैक्स मे चार बीपैक्स की अभी डीडीई नहीं हुई है।जिसके कारण स्थिति जनपद में सर्वाधिक खराब है। और वहीं चार डीडीई लम्बित रहने के कारण राबर्टसगंज शाखा की स्थिति सबसे पीछे है।

जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुनी आमजन की समस्याएं,  दिये त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के  निर्देश Read More जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुनी आमजन की समस्याएं, दिये त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

जिसके क्रम में सचिव/ महाप्रबंधक ने प्रथम एवं द्वितीय चरण में चयनित समितियों की ऑन सिस्टम ऑडिट एवं डायनेमिक डे एण्ड प्रत्येक दशा में 20 मार्च 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होने शाखा प्रबंधक प्रमोद राय को निर्देशित किया कि भी दी कि शिथिलता अथवा लापरवाही बरतने वाले सचिवो को नोटिस देकर उनके विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करायें।

रौतापार फायरिंग कांड में बड़ी कार्रवाई: पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर आरोपियों से बरामद की गई पिस्टल और बाइक Read More रौतापार फायरिंग कांड में बड़ी कार्रवाई: पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर आरोपियों से बरामद की गई पिस्टल और बाइक

सचिव जिला सहकारी बैंक ने निर्देशित किया कि जिला सहकारी बैंक शाखाओं एवं बी पैक्स के द्वारा क्यू आर कोड के माध्यम से ट्रांजैक्शन सुनिश्चित किये जायें। उन्होने नई गठित एमपैक्स सलखन की उर्वरक लाइसेंस तथा ऋण सीमा बनाकर स्वीकृत कराने के भी निर्देश दिए ,जिससे नवगठित समिति मे उर्वरक प्रेषण तथा ऋण वितरण प्रारंभ कराया जा सके।

भाजपा ने दस सालों में सिख समाज को ठगा है- सरदार कुलदीप सिंह भुल्लर  Read More भाजपा ने दस सालों में सिख समाज को ठगा है- सरदार कुलदीप सिंह भुल्लर 

बैठक में एडीसीओ सदर अवधेश सिंह द्वारा सचिवो को निर्देशित किया गया कि समितियो की पार्किंग की धनराशि का मिलान व परीक्षण करके उसका सुधार कर लें ।बैठक मे एडीसीओ राबर्टसगंज अवधेश सिंह , शाखा प्रबंधक प्रमोद राय , सचिव प्रदीप सिंह , उमेश सिंह, राजेश सिंह, रमेश, राजन यादव आदि उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें