NHAI की नई पहल, टोल प्लाजा पर गंदा टॉयलेट दिखा तो मिलेगा 1000 रुपये का FASTag रिचार्ज

NHAI की नई पहल, टोल प्लाजा पर गंदा टॉयलेट दिखा तो मिलेगा 1000 रुपये का FASTag रिचार्ज

NHAI: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने स्वच्छ भारत मिशन को मजबूत करने के लिए एक अनोखी पहल की शुरुआत की है। अब देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर अगर कोई यात्री किसी टोल प्लाजा पर गंदा टॉयलेट देखते हैं और इसकी जानकारी NHAI को देता है, तो उसे 1,000 रुपये का FASTag रिचार्ज इनाम के रूप में मिलेगा। यह योजना 31 अक्टूबर 2025 तक लागू रहेगी।

गंदे टॉयलेट की शिकायत कैसे करें?

यात्री NHAI के आधिकारिक 'Rajmargyatra' ऐप के नए संस्करण में शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए उपयोगकर्ता को गंदे टॉयलेट की जियो-टैग्ड और टाइम-स्टैम्प्ड फोटो अपलोड करनी होगी। अपना नाम, लोकेशन, वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर (VRN) और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। सत्यापन के बाद अगर शिकायत सही पाई जाती है, तो संबंधित वाहन के FASTag में सीधे 1,000 रुपये रिचार्ज कर दिया जाएगा।

OLA को पछाड़ने आया TVS iQube Electric Scooter! ABS और स्मार्ट कनेक्टिविटी के साथ मिलेगी कौड़ियों के भाव  Read More OLA को पछाड़ने आया TVS iQube Electric Scooter! ABS और स्मार्ट कनेक्टिविटी के साथ मिलेगी कौड़ियों के भाव 

इनाम पाने के नियम और शर्तें

टैरिफ विवाद: सीनेटरों ने दालों पर 30% टैक्स हटाने की मांग Read More टैरिफ विवाद: सीनेटरों ने दालों पर 30% टैक्स हटाने की मांग

प्रति वाहन नंबर पर केवल एक बार इनाम मिलेगा। एक टॉयलेट पर दिन में केवल एक इनाम दिया जाएगा। एक ही टॉयलेट की कई शिकायतों में से पहली सत्यापित रिपोर्ट को इनाम मिलेगा। केवल ऐप से ली गई स्पष्ट, जियो-टैग्ड, असली फोटो ही मान्य होंगी।

Longest Railway Bridge: ये है भारत का सबसे लंबा रेल पुल, जानें क्या है इसकी खासियत Read More Longest Railway Bridge: ये है भारत का सबसे लंबा रेल पुल, जानें क्या है इसकी खासियत

पुरानी, एडिटेड या डुप्लिकेट फोटो अस्वीकार कर दी जाएंगी। प्रत्येक रिपोर्ट की जांच AI और मैन्युअल सत्यापन दोनों से होगी

कहां लागू है यह योजना?

यह योजना सिर्फ NHAI द्वारा बनाए और संचालित टॉयलेट्स पर लागू हैपेट्रोल पंप, ढाबा या निजी संस्थानों के सार्वजनिक टॉयलेट शामिल नहीं हैं

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Online Channel