गैसड़ी में एक करोड़ से बनेगी पांच सड़कें, तुलसीपुर को भी मिली दो सड़कों की सौगात

आवागमन होगा आसान, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेगी रफ्तार

गैसड़ी में एक करोड़ से बनेगी पांच सड़कें, तुलसीपुर को भी मिली दो सड़कों की सौगात

बलरामपुर। नगर पंचायत गैसड़ी और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लिए राहत की खबर है। शासन ने क्षेत्र में सड़क निर्माण और मरम्मत के लिए एक करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इससे गांवों को जोड़ने वाले कई महत्वपूर्ण मार्गों की समस्या दूर होगी। गैसड़ी–नवाबगंज मार्ग की मरम्मत के लिए 21.21 लाख रुपये, गैसड़ी–रामनगर मार्ग हेतु 20.48 लाख रुपये, जबकि गैसड़ी–टकटूकपुर मार्ग के लिए 18.28 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा अन्य संपर्क मार्गों के लिए भी लगभग 19 लाख रुपये का बजट जारी हुआ है।
 
तुलसीपुर में दो नई सड़कें मंजूर
तुलसीपुर क्षेत्र में भी सड़क निर्माण को गति मिलने वाली है। तुलसीपुर–हर्रेया मार्ग के निर्माण के लिए 16.50 लाख रुपये तथा तुलसीपुर–शंकरपुर मार्ग के लिए 36 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। दोनों सड़कें लगभग 50 हजार से अधिक लोगों की बड़ी जरूरत थीं।
 
ग्रामीणों को मिलेगा बड़ा लाभ
नई सड़कों के बन जाने से गांव से कस्बा और बाजार तक पहुंचना आसान होगा। छात्रों, किसानों, मरीजों और व्यापारियों को सबसे ज्यादा सुविधा मिलेगी। बारिश में कीचड़ और खराब रास्तों से मिल रही दिक्कतें दूर होंगी। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि परियोजनाओं के पूरा होने के बाद क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और लोगों को लंबे समय से हो रही परेशानी से राहत मिलेगी। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Online Channel