Haryana: हरियाणा को जल्द मिलेगा एक नया जिला, ये रहेगी सारी शर्तें...

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में नए जिले बनाने की योजना पर काम चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, 1 नवंबर 2025 को हरियाणा दिवस पर सरकार 23वें जिले की घोषणा करने की तैयारी में है। 

मिली जानकारी के अनुसार, सरकार के पास 10 जिलों का प्रस्ताव विचाराधीन इनमें असंध, पटौदी, डबवाली, हांसी व गोहाना शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि सबसे पहले गोहाना, हांसी व डबवाली में से किसी एक को जिला बनाने की घोषणा होगी। बाकी को लेकर जनगणना के बाद फैसला लिया जाएगा। Haryana New District

जानकारी के मुताबिक, अब तक पुनर्गठन उप-समिति को 73 प्रस्ताव मिले हैं। इनमें 10 नए जिले, 14 उपमंडल, 4 तहसील और 27 उप-तहसील बनाने के प्रस्ताव हैं। नए जिले के लिए 125 से 200 गांव, 4 लाख से अधिक आबादी और 80 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल होना जरूरी है। मिली जानकारी के अनुसार, समिति ने बैठक कर उपमंडल, तहसील और उप-तहसील बनाने के लिए भी अलग-अलग मानदंड तय किए हैं। बैठक में लिए गए निर्णय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अनुमोदन के लिए भेजे जाएंगे। Haryana New District

मिली जानकारी के अनुसार, प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन को लेकर पिछले दिनों बैठक हुई थी। इसकी अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने की थी। मंत्री ने कहा था कि सरकार जनता व जनप्रतिनिधियों की मांगों के अनुसार प्रशासनिक इकाइयों का पुनर्गठन करने को प्रतिबद्ध है। जानकारी के मुताबिक, पुनर्गठन उप-समिति की इस 5वीं बैठक में बतौर सदस्य शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा व कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा भी मौजूद रहे थे। Haryana New District

बना था 22वां जिला

जानकारी के मुताबिक, 1 नवंबर 1966 को हरियाणा अलग प्रदेश बना। तब 7 जिले थे। इनमें अम्बाला, जींद, हिसार, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, करनाल व रोहतक शामिल थे। Haryana New District

मिली जानकारी के अनुसार, 1972 में भिवानी व सोनीपत, 1973 में कुरुक्षेत्र, 1975 में सिरसा, 1979 में फरीदाबाद, 1989 में यमुनानगर, कैथल, रेवाड़ी, पानीपत, 1995 में पंचकूला, 1996 में फतेहाबाद, 1997 में झज्जर, 2005 में नूंह, 2008 में पलवल, 2016 में चरखी दादरी को जिला बनाया गया।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें