कोतवाल की मनमानी के चलते न्याय के लिये दर दर भटक रही है यौन उत्पीड़न की शिकार युवती

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले में मिशन शक्ति के 5 वें फेज में बस्ती पुलिस स्कूल कालेजों, पुलिस थानों और बाजारों में महिलाओं तथा बच्चियों को जागरूक करने के लिये तरह तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रही है, वहीं शहर कोतवाल की मनमानी के चलते एक युवती न्याय के लिये दर दर भटकने को विवश है। युवती कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है जो वर्तमान में बस्ती शहर में रहकर जीवनयापन कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक युवती ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर खुद के साथ हुये यौन उत्पीड़न की जानकारी देते हुये कार्यवाही की मांग किया था। लेकिन कोतवाल ने इस मामले में कोई रूचि नही दिखाई।
 
मजबूर होकर युवती ने पुलिस उप महानिरीक्षक से मिलकर पूरे मामले से अवगत कराया और न्याय की फरियाद की। युवती द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के मुताबिक उसकी शादी बनकटी मे हुई थी, वैचारिक मतभेद के कारण वह साल 2012 से अपने पति से अलग हो गई। वर्ततान में ससुराल से उसका कोई सम्बन्ध नही है। पति ने दूसरी शादी भी कर लिया। शहर में एक संस्था में कार्य करने के दौरान भूवर निरंजनपुर का रहने वाला गैर समुदाय का एक युवक उसके संपर्क में आया। बार बार मुलाकात से उसकी निकटता बढ़ती गई।
 
युवक ने शादी का वादा कर अनेकों बार शारीरिक सम्बन्ध बनाया। युवती का पहले पति से एक बच्चा है जिसकी परवरिश के लिये वह प्राइवेट नोकरी करती है और किराये का मकान लेकर रहती है। गैर समुदाय का युवक उसके साथ पति की तरह रहा। युवती के मुताबिक जब उसने शादी का दबाव बनाया तो वह वादे से मुकरने लगा। कहा अपने पिता से कहो दो लाख रूपया और एक बीघा खेत उसके नाम करे तब शादी करेगा।
 
युवती द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के मुताबिक गैर समुदाय के युवक ने उसे धमकी देते हुये कहा ज्यादा दबाव बनाने की कोशिश किया तो हम मुसलमान हैं तुमको बोटी बोटी काटकर फेंक देंगे। युवती डरी हुई है। उसके साथ एक बेटा है, बाकी खुद को अकेला और अनहोनी की आशंकाओं से घिरा हुआ महसूस कर रही है। ये मामला हिन्दू युवती और गैर समुदाय के युवक से जुड़ा होने के कारण अन्य मामलों से गंभीर है लेकिन कोतवाल ने इसे कूड़ेदान में डाल दिया है। दबी जुबान से पीड़िता ने कहा कि उसके या बेटे के साथ कोई घटना हुई तो इसके जिम्मेदार कोतवाल खुद होंगे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें