नवीनतम
फीचर्ड
भारत
Haryana: हरियाणा के पंचकूला में भारी बारिश का कहर, 1 करोड़ की लागत से बना पुल बहा
Haryana News: हरियाणा के पंचकूला जिले में सोमवार तड़के से ही लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। पहाड़ी क्षेत्रों और मैदानी इलाकों में हो रही भारी वर्षा के चलते घग्गर नदी और बरसाती नाले उफान पर हैं। जिले के कई इलाकों में जलभराव और संपर्क मार्गों के टूटने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
1 करोड़ की लागत से बना पुल बहा
बारिश के कारण खडूनी गांव में करीब 1 करोड़ रुपए की लागत से बना पुल पूरी तरह बह गया। पुल के बहने से गांव का मुख्य संपर्क मार्ग टूट गया है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, छामला गांव में एक और पुल बारिश के पानी में डूब गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।
मोरनी-पंचकूला मार्ग पर बड़ा हादसा टला
एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया जब मोरनी से पंचकूला आ रही यात्रियों से भरी एक बस फिसलकर खाई की ओर लुड़कने लगी। दरअसल, बारिश के कारण पहाड़ से मिट्टी खिसककर सड़क पर आ गई थी, जिससे कीचड़ जम गया। इसी कीचड़ में फिसलकर बस नियंत्रण खो बैठी।
Read More एक ही राज्य में KYC के अलग-अलग शुल्क? सिलचर में 150, रामकृष्णनगर में 190 रुपये लेने का आरोपड्राइवर की सूझबूझ ने बचाई 20-25 यात्रियों की जान, जिन्होंने समय रहते बस को नियंत्रित कर लिया। हादसा सुबह लगभग साढ़े दस बजे हुआ।
Read More मुख्यमंत्री राहत कोष में 10.63 लाख रुपये जमा, विधायक डॉ. मिलन दास ने सहयोगकर्ताओं का जताया आभारघटना के दौरान बस में 20 से 25 यात्री सवार थे, जिनमें से सभी सुरक्षित हैं। घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद और ड्राइवर की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने पंचकूला समेत पूरे हरियाणा में लगातार बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में और अधिक बारिश की संभावना जताई गई है। स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है।
About The Author
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments