नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
नाबालिग के पास से पिस्तौल और 12 जिंदा कारतूस बरामद, पुलिस की त्वरित कार्रवाई
कार्रवाई के दौरान एसआई मनीष कुमार के साथ कई जवान मौजूद थे
त्रिवेणीगंज। सोमवार दोपहर बीएसएनएल टावर के पास पुलिस ने गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग को हथियार और कारतूस के साथ दबोच लिया। उसके पास से एक लोहे का पिस्तौल, 12 जिंदा कारतूस, एक खाली मैगजीन और एक एंड्रायड मोबाइल बरामद हुआ।
थानाध्यक्ष रामसेवक रावत के मुताबिक, पकड़े गए किशोर से जब हथियार से जुड़े कागजात मांगे गए तो वह कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। सभी सामान को विधिवत जब्त कर लिया गया है और आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हथियार और कारतूस उसे कहां से मिले और वह इन्हें किस मकसद से रखे हुए था।
सूचना मिलने पर एसआई मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। करीब दोपहर 2 बजे टीम के पहुंचते ही युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस बल ने पीछा कर उसे खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसकी कमर में पिस्तौल और जेब से कारतूस बरामद हुए। कार्रवाई के दौरान एसआई मनीष कुमार के साथ कई जवान मौजूद थे।


Comments