आगामी NEET परीक्षा सम्पन्न कराए जाने हेतु समीक्षा बैठक हुई आयोजित

अजय यादव Picture
Published On

अम्बेडकरनगर।

 

जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला एवं अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ सदानंद गुप्ता ने कलेक्टर सभागार में परीक्षा एजेन्सी (NTA) द्वारा आयोजित NEET-2025 की परीक्षा जो दिनांक 04 मई 2025 को जनपद के निर्धारित 09 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होने वाली परीक्षा को शान्तिपूर्ण ढंग से पूरी पारदर्शिता के साथ नकल विहीन, शुचिता पूर्ण, बिना किसी व्यवधान के, निर्विघ्न रूप से सकुशल सम्पन्न कराये जाने के  दृष्टिगत ड्यूटी पर लगाए गए पर्यवेक्षक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट  के साथ की बैठक।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर तैनात किये गये पर्यवेक्षक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट अपने-अपने परीक्षा केन्द्र पर सकुशल परीक्षा आयोजित/सम्पादित कराये जाने के प्रति पूर्ण रूप से जिम्मेदार/उत्तरदायी रहेंगे। परीक्षा में तैनात समस्त अधिकारी अपने-अपने परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा तिथि से दो दिन पूर्व अपने से संबंधित परीक्षा केंद्र का भौतिक निरीक्षण कर समस्त अवस्थापना व्यवस्थाओं एवं आधारभूत सुविधाओं यथा प्रकाश व्यवस्था, साफ सफाई,

सेवा सदन हॉस्पिटल  बेलन बरौंधा में डॉक्टरों का कमाल: महिला के पेट से निकाला 5 किलो का ट्यूमर, सफल ऑपरेशन के बाद मरीज सुरक्षित Read More सेवा सदन हॉस्पिटल  बेलन बरौंधा में डॉक्टरों का कमाल: महिला के पेट से निकाला 5 किलो का ट्यूमर, सफल ऑपरेशन के बाद मरीज सुरक्षित

फायर सुरक्षा, व्हीलचेयर से अवगत होकर आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए परीक्षा केन्द्र के केन्द्र व्यवस्थापक एवं केन्द्र के समस्त स्टाफ के साथ एक ब्रीफिंग बैठक अवश्य करते हुए  कृत कार्रवाई से अवगत करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच में आयोजित/संपादित की जाएगी। 

नशामुक्ति पर युवा संवाद में हुआ मंथन Read More नशामुक्ति पर युवा संवाद में हुआ मंथन


          बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित ड्यूटी पर लगाए गए समस्त संबंधित मजिस्ट्रेट एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

कथक की थाप और भरतनाट्यम की भावाभिव्यक्ति से गूंजा कानपुर, ‘नृत्यप्रवाह’ ने बांधा समां Read More कथक की थाप और भरतनाट्यम की भावाभिव्यक्ति से गूंजा कानपुर, ‘नृत्यप्रवाह’ ने बांधा समां

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार