नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
ग्रामीण क्षेत्र के होनहार का उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में चयन होने से क्षेत्र में खुशी
गोण्डा । ग्रामीणों क्षेत्र के होनहार ने उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में चयन होने से क्षेत्र में खुशी।ग्राम पंचायत पुरैनिया के घन श्याम शुक्ला का उत्तर प्रदेश पुलिस बल में चयन हुआ।विकास खंड रूपईडीह के ग्राम पंचायत पुरैनिया के निवासी घन श्याम शुक्ला का उत्तर प्रदेश पुलिस बल में चयन होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।
उनके इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे गांव को गर्वित किया है।घन श्याम शुक्ला ने अपनी कठिन मेहनत और समर्पण से यह महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया। उनके इस सफलता पर क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य श्रवण शुक्ल, डॉ. संजय शुक्ला, सरबस नाथ पांडेय, पूर्व प्रधान राकेश पाण्डेय,दयाराम शुक्ला और मुरलीधर शुक्ला ने खुशी और गर्व का इज़हार किया।
स्थानीय लोगों का मानना है कि यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। घन श्याम शुक्ला की कड़ी मेहनत और संकल्प ने यह साबित कर दिया कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास और समर्पण सबसे महत्वपूर्ण है। घन श्याम शुक्ला ने बताया कि मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती और हर किसी के पास अपनी मेहनत से सपने साकार करने का मौका होता है। सफलता के पीछे माता पिता व गुरुजनों तथा बड़े लोगों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

Comments