बाजार में गिरा पाकड़ का पेड़, कई घायल

बाजार में 60 वर्ष पुराना विशालकाय पाकड़ का पेड़ अचानक धराशाई हो गया

बाजार में गिरा पाकड़ का पेड़, कई घायल

महराजगंज। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बागापार खास टोले पर स्थित बुधवार की शाम बाजार में 60 वर्ष पुराना विशालकाय पाकड़ का पेड़ अचानक धराशाई हो गया। इस घटना में बाजार में सब्जी बेचने आए दुकानदार एवं बाजार करने आए आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को स्थानीय चौराहे पर स्थित निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज चल रहा है। 

जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बागापार खास टोले पर स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में बुधवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। घटना बुधवार की शाम करीब 7 बजे की है। बाजार में सब्जी बेचने आए दुकानदार सब्जी बेचने में मशगूल थे। वहीं ग्रामीण भी सब्जियां खरीद रहे थे। इसी दौरान 60 वर्ष पुराना पाकड़ का पेड़ अचानक दो भागों में फटकर धराशाई हो गया। जिसमें सब्जी बेच रहे बागापार खास निवासी फूलमती, अभिमन्यु, मनोहर प्रजापति, जयहिंद निवासी जगपुर व बाजार करने आए जयहिंद पाठक निवासी बसंतपुर राजा, मनोज जायसवाल निवासी लखनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।IMG-20240904-WA0071

इस घटना से बाजार में चीख-पुकार मच गई। लोग इधर - उधर भागने लगे और अपने घर के लोगों को ढूंढने लगे। लोगों की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है। 

स्कूल टाइम में गिरता पेड़ तो होता बड़ा हादसा

बागापार खास टोले पर स्थित बुधवार की शाम करीब 60 वर्ष पुराना विशालकाय पाकड़ का पेड़ अचानक गिर गया। थोड़ी ही देर में बाजार में अफरा तफरी मच गई। जिससे बाजार में आए दुकानदार एवं स्थानीय लोग घायल हो गए। वहीं बगल में दो प्राथमिक विद्यालय एवं एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्थापित है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि विद्यालय के समय पेड़ धराशाई हुआ होता तो स्कूली बच्चों के साथ अनहोनी हो जाती। क्योंकि स्कूल के समय में तीनों विद्यालय के बच्चे इसी पेड़ के नीचे खेलते कूदते थे। गर्मी में समय में बच्चे इसी पेड़ के नीचे बैठकर पढ़ते भी थे। वहीं गांव के लोग भी पेड़ के नीचे बैठकर छांव लेते थे।

Lucknow मलिहाबाद के बागों में गोवंश कटान का गोरखधंधा, एक सांड की निर्मम हत्या, दूसरा कटने से बचा Read More Lucknow मलिहाबाद के बागों में गोवंश कटान का गोरखधंधा, एक सांड की निर्मम हत्या, दूसरा कटने से बचा

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Online Channel