नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
अच्छी सोच पब्लिक एकेडमी का भव्य शुभारंभ, बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
मनकापुर गोंडा:
ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने और बच्चों को बेहतर शैक्षिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत मोकलपुर में नजीर मोहम्मद क़े द्वारा अच्छी सोच फाउंडेशन की ओर से अच्छी सोच पब्लिक एकेडमी का शुभारंभ किया गया । अच्छी सोच फाउंडेशन क़े अध्यक्ष नजीर मोहम्मद ने जानकारी देते हूए कहा कि इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कोचिंग एवं उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। अच्छी सोच पब्लिक एकेडमी का ध्येय वाक्य “अच्छी सोच — शिक्षा की नई दिशा” है। संस्था का लक्ष्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना और उन्हें पढ़-लिखकर अपने परिवार, समाज एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए तैयार करना है।इस पहल के माध्यम से बच्चों एवं बच्चियों को बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर मिल सकें। शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में भी यह प्रयास महत्वपूर्ण माना जा रहा है।अच्छी शिक्षा, सकारात्मक सोच और सही मार्गदर्शन से ही बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाया जा सकता है।
#SwatantraPrabhat #QualityEducation #गुणवत्तापूर्णशिक्षा #GondaNews #RuralEducation #बालिकाशिक्षा #बच्चोंकीशिक्षा #गोंडा #MankapurNews #StudentDevelopment #ग्रामीणशिक्षा #EducationForAll \#मनकापुर #मोकलपुर #अच्छीसोचफाउंडेशन #अच्छीसोचपब्लिकएकेडमी #नजीरमोहम्मद #शिक्षाकीनईदिशा #शिक्षाकाउत्थान #शैक्षिकविकास #कोचिंगऔरमार्गदर्शन #विद्यार्थियोंकाभविष्य #Mokalpur #AchhiSochFoundation #AchhiSochPublicAcademy


Comments