गोरक्ष प्रांत का देवरिया में दमदार प्रदर्शन, 16 स्वर्ण पदकों से मचा तहलका
पुलिस लाइन क्रीड़ांगन में आयोजित 37वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन गोरक्ष प्रांत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
देवरिया। पुलिस लाइन क्रीड़ांगन में आयोजित 37वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन गोरक्ष प्रांत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
पदक तालिका में छलांग लगाते हुए गोरक्ष प्रांत ने दूसरा स्थान हासिल कर लिया, जबकि कानपुर प्रांत तीसरे स्थान पर खिसक गया। वहीं, काशी प्रांत नगरीय ने अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाए रखा। मेजबान देवरिया में खिलाड़ियों के दमखम ने प्रतियोगिता का रोमांच चरम पर पहुंचा दिया।
विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में तीसरे दिन एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने पदकों के लिए जोरदार मुकाबला किया। गोला फेंक, भाला फेंक, हैमर थ्रो, त्रिकूद, पोल वॉल्ट, विभिन्न दूरी की दौड़ और रिले रेस में शिशु, बाल, किशोर और तरुण वर्ग के बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का सबसे बड़ा आकर्षण काशी प्रांत नगरीय के तरुण वर्ग (अंडर-19) के खिलाड़ी आकाश यादव रहे। उन्होंने हैमर थ्रो में 66.65 मीटर का प्रदर्शन कर विद्या भारती का अखिल भारतीय रिकॉर्ड स्थापित किया। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने प्रतियोगिता में नया कीर्तिमान रच दिया।
पदक विजेताओं को विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद, सह संगठन मंत्री राम मनोहर समेत विभिन्न पदाधिकारियों ने सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन क्रॉस कंट्री दौड़ के साथ टीम चैंपियनशिप का फैसला होगा। अब सबकी निगाहें अंतिम मुकाबले पर टिकी हैं, जहां पदक तालिका में उलटफेर की पूरी संभावना है।
#SwatantraPrabhat #SportsNews #DeoriaNews #विद्याभारती #VidyaBharati #उत्तरप्रदेशखेल \#देवरिया #क्षेत्रीयखेलकूदप्रतियोगिता #गोरक्षप्रांत #काशीप्रांत #एथलेटिक्सप्रतियोगिता #आकाशयादव #हैमरथ्रो #अखिलभारतीयरिकॉर्ड #16स्वर्णपदक #पदकतलिका #क्रॉसकंट्रीदौड़ #खेलकूदसमाचार #विद्याभारतीपूर्वीउत्तरप्रदेश #RegionalSportsCompetition #GorakhPrant #KashiPrant #Athletics #AkashYadav #HammerThrow


Comments