विद्यालयों में बच्चों को पॉक्सो अधिनियम एवं बाल अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक
स्वतंत्र प्रभात
ब्यूरो प्रयागराज
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं दिवाकर द्विवेदी, प्रभारी जनपद न्यायाधीश व श्री विनोद कुमार चौरसिया, नोडल अधिकारी के निर्देशानुसा प्रदीप्ति सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज के संचालन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के पूर्व जनपद में बच्चों को पॉक्सो अधिनियम एवं बाल अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में शुक्रवार को मेरी वानामेकर गर्ल्स इंटर कालेज में तहरीम खान, ए. सी.जे.एम.-02, जगत तारन गर्ल्स इंटर कालेज में सुश्री अन्नू पीठासीन अधिकारी किशोर न्याय बोर्ड, के. पी. गर्ल्स इंटर कालेज में श्रीमती आयुशी गोस्वामी, जे.एम.-03, ईश्वर शरण बालिका इंटर कालेज में श्रीमती ज्योत्सना मणि यदुवंशी, एसीजेएम-15 व आर्य कन्या गर्ल्स इंटर कालेज में श्रीमती अनुकृति सिंह, सिविल जज पश्चिमी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित होकर बच्चों को पॉक्सो अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों, बाल अधिकारों, सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श तथा किसी भी अप्रिय स्थिति में सहायता प्राप्त करने के उपायों की जानकारी दी गई।
#SwatantraPrabhat #PrayagrajNews #प्रयागराज #POCSOAct #LegalAwareness #ChildSafety #GandhiJayanti #महात्मागांधी #SwatantraPrabhatNews #ChildProtection #बालसुरक्षा #DistrictLegalServicesAuthority #SchoolAwareness #ChildRights #कानूनीजागरूकता #बालअधिकार #LegalServicesAuthority #पॉक्सोअधिनियम #बालसंरक्षण #विधिकसेवाप्राधिकरण #SafeTouch #UnsafeTouch #स्कूलीजागरूकता #PrayagrajSchools #AwarenessCampaign


Comments