सीएचसी से संचारी व दस्तक अभियान का आगाज, डीएम-सीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जनपद में संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बुधवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ किया गया।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
उतरौला, बलरामपुर,।
जनपद में संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बुधवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान के तहत गांव-गांव जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा!
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (आरसीएच) डॉ. बीपी सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके शुक्ल, जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. अनिल चौधरी, एपिडेमिक डॉ. श्याम श्रीवास्तव, जिला मलेरिया अधिकारी राजेश शुक्ल, एसडीएम योगेंद्र शरण शाह, बीडीओ सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. सीपी सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर बुखार, टीबी, कुपोषण के मरीजों को चिन्हित करेंगी तथा लोगों को मच्छरों से बचाव, साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल के उपयोग के बारे में जागरूक करेंगी। साथ ही आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा दस्तक देकर संचारी रोगों की रोकथाम के उपाय बताए जाएंगे।
कार्यक्रम में सीएचसी के समस्त चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य कर्मचारी, आशा बहुएं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने आम जनमानस से अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की!
#Balrampur #SwatantraPrabhat #UttarPradesh #UttarPradeshNews #HealthDepartment #BalrampurNews #UtraulaNews #HealthNews #HealthAwareness #DiseasePrevention #AshaWorkers #PublicHealth #HealthcareWorkers #SafeDrinkingWater #MalariaPrevention #DastakAbhiyan #CleanlinessAwareness #AnganwadiWorkers #TBScreening #HealthCampaign #Utraula #CommunicableDiseaseControl #MalnutritionScreening #MosquitoPrevention #CommunityHealthCenter


Comments