साथी के उत्पीड़न से खफा वकीलों ने एसडीएम चैम्बर में की नारेबाजी, जताया विरोध
अधिवक्ता के दरवाजे के सामने से प्रशासन द्वारा कथित रूप से जबरिया रास्ते के चिन्हाकंन को लेकर गुरूवार को साथियों में आक्रोश पनप उठा।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
लालगंज, प्रतापगढ़।
अधिवक्ता के दरवाजे के सामने से प्रशासन द्वारा कथित रूप से जबरिया रास्ते के चिन्हाकंन को लेकर गुरूवार को साथियों में आक्रोश पनप उठा।
नाराज अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुऐ एसडीएम के चैम्बर में पहुंचकर प्रशासनिक कार्रवाई पर विरोध जताया। हालांकि एसडीएम ने स्थल का निरीक्षण कर समुचित समाधान का भरोसा दिलाकर माहौल को शान्त किया। तहसील में प्रैक्टिस करने वाले रामपुर बावली क्षेत्र के एक अधिवक्ता ने आरोप लगाया है कि पुलिस व प्रशासन की मिलीभगत से उसके दरवाजे से आबादी की भूमि पर जबरिया रास्ते का निर्माण कराने के लिए नायब तहसीलदार की अगुवाई में चिन्हांकन कराया गया।
इस मामले को लेकर संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेशचन्द्र तिवारी तथा महामंत्री शिवरंजन यादव की अगुवाई में वकीलों ने एसडीएम चैम्बर में पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। एसडीएम वाचस्पति सिंह ने नाराज वकीलों को खुद मौके का निरीक्षण कर समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया।
हंगामे के दौरान पूर्व अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश समेत कुछ अधिवक्ताओं की एसडीएम की नोकझोंक हुयी देखी गयी। गुस्साये वकीलों ने चैम्बर से लेकर पोर्टिको तक प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर उपाध्यक्ष नामवर सिंह, अजय शुक्ला, शैलेंद्र सिंह, सूर्यकांत निराला, संतोष पाण्डेय, शैलेंद्र मिश्रा, सिंटू मिश्रा, शैलेंद्र शुक्ला, केबी सिंह, शैलेंद्र तिवारी, अंकित सिंह, अतुल मिश्रा, पवन पांडेय, भानु प्रकाश त्रिपाठी, आलोक शुक्ला, कमल राज, भानु प्रकाश, गिरीश पांडेय, बृजेन्द्र पांडेय और राजेश शुक्ला आदि अधिवक्ता रहे।
#PoliceAdministration #UPNews #BreakingNews #HindiNews #LocalNews #SwatantraPrabhat #Administration #UttarPradesh #PratapgarhNews #Pratapgarh #AdministrativeAction #Lalganj #LalganjNews #PublicIssue #SwatantraPrabhatNews #LandDispute #SDM #AdvocatesProtest #LawyersProtest #TehsilNews #RoadMarking #LawyersAssociation #JointAdvocateAssociation #AdvocateNews #TehsilDispute


Comments