ट्रांसफार्मर लगाते समय बिजली सप्लाई चालू होने से मजदूर झुलसा
काम शुरू करने से पहले बिजली सप्लाई बंद कराई गई थी।
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो
प्रयागराज। मऊआइमा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी लालता प्रसाद पांडेय सोमवार 29 सितंबर की शाम करीब तीन बजे होलागढ़ थाना क्षेत्र के जमालपुर उर्फ कमालपुर गांव में ट्रांसफार्मर लगाने का काम कर रहे थे। काम शुरू करने से पहले बिजली सप्लाई बंद कराई गई थी।
बताया गया कि ट्रांसफार्मर लगाने के दौरान अचानक होलागढ़ पावर हाउस से बिजली सप्लाई चालू हो गई। करंट की चपेट में आने से लालता प्रसाद पांडेय गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बाद घायल के परिजनों ने होलागढ़ थाने में शिकायत देकर जेई और बिजली विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि ट्रांसफार्मर लगाने से पहले बिजली सप्लाई बंद कराई गई थी, इसके बावजूद अचानक आपूर्ति बहाल कर दी गई।
होलागढ़ पावर हाउस के एसडीओ आलोक यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में कर्मचारी संत लाल की लापरवाही सामने आई है। मामले में विभागीय स्तर पर जांच की जा रही है।
#SwatantraPrabhat #PrayagrajNews #प्रयागराजसमाचार #ElectricalAccident #ElectricitySafety #बिजलीविभाग #विभागीयजांच #DepartmentalInquiry #बिजलीदुर्घटना #ElectricityDepartment #PowerSupply #Mauaima #Holagarh #TransformerInstallation #ElectricShock #WorkerInjured #SeriousCondition #PowerHouse #मऊआइमा #होलागढ़ #ट्रांसफार्मर #करंटकीचपेट #मजदूरझुलसा #विद्युतसुरक्षा #लापरवाहीका आरोप


Comments