आंगन मिलन कार्यक्रम में ग्रामीणों को दी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
जरूरी दस्तावेज पूरे कर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील
सितारगंज। चीकाघाट स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में वर्ष 2026 के अंतर्गत ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं और लाभार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से संचालित विभिन्न सरकारी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना और पात्र लाभार्थियों को इन योजनाओं से जोड़ना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सचिन गंगवार ने प्रतिभाग किया, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह मौजूद रहे। अतिथियों का आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सचिन गंगवार ने केंद्र पर मौजूद लाभार्थियों और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया तथा उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली।
सचिन गंगवार ने कहा कि सरकार की ओर से महिलाओं, बच्चों और जरूरतमंद परिवारों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज और अन्य औपचारिकताएं समय से पूरी करें। पात्रता के अनुसार आवेदन करने के साथ ही योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
उन्होंने कहा कि कई बार जानकारी के अभाव में पात्र परिवार सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में आंगनबाड़ी केंद्र ग्रामीणों और विभागीय योजनाओं के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करते हैं। ग्रामीणों से अपने आसपास के पात्र परिवारों को भी योजनाओं की जानकारी देने का आह्वान किया गया।
ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह ने भी ग्रामीणों से आंगनबाड़ी केंद्र की गतिविधियों में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों और महिलाओं से संबंधित योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी बात रखी और विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की।
‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम को सफल बनाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गोदावरी, सहायिका सुमित्रा देवी और अन्य सहयोगी महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में आए लाभार्थियों को योजनाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के साथ आवश्यक प्रक्रिया के बारे में भी बताया।
इस अवसर पर लक्ष्मी राजपूत, भजप लक्ष्मी, एएनएम रजनी, आशा कार्यकर्ता धुमा देवी, योगा टीचर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और जागरूक करने पर जोर दिया।
#RuralDevelopment #SwatantraPrabhat #महिलासशक्तिकरण #ग्रामीणविकास #GovernmentSchemes #सरकारीयोजनाएं #PublicWelfare #WelfareSchemes #जनकल्याणकारीयोजनाएं #आंगनबाड़ी #UttarakhandNews #SitarganjNews #AnganMilan #AnganwadiCenter #आंगनमिलनकार्यक्रम #बालविकास #लाभार्थीजागरूकता #GovernmentBenefits #WomenAndChildDevelopment #BeneficiaryAwareness #GovernmentSchemesIndia #Cheekaghat #ग्रामीणमहिलाएं #आंगनबाड़ीकार्यकर्ता #WelfarePrograms


Comments