उपजिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, बाढ़ से क्षतिग्रस्त फसलों की जानकारी के लिए दिए निर्देश
डुमरियागंज तहसील के उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्रा ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उपजिलाधिकारी ने पेड़रिया जीत, भरवठिया, वीरपुर कोहल, बढ़या, तेनुई चौराहा सहित बाढ़ प्रभावित गांवों कई का निरीक्षण किया।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
डुमरियागंज तहसील के उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्रा ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उपजिलाधिकारी ने पेड़रिया जीत, भरवठिया, वीरपुर कोहल, बढ़या, तेनुई चौराहा सहित बाढ़ प्रभावित गांवों कई का निरीक्षण किया।
इस दौरान ग्रामीणों ने एसडीएम को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ के पानी में उनकी धान की फसलें डूब गई हैं, जिससे उन्हें काफी क्षति होने की आशंका है। ग्रामीणों ने फसल नुकसान का सर्वे कराकर उचित सहायता दिलाने की मांग भी की।
एस.डी.एम. विवेकानंद मिश्रा ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आने वाले एक-दो दिनों में बाढ़ का जलस्तर नीचे जाने की संभावना है। उन्होंने लोगों से घबराने के बजाय सावधानी बरतने की अपील की।
उपजिलाधिकारी ने बताया कि सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के लिए लेखपालों को निर्देशित किया गया है। लेखपाल प्रभावित क्षेत्रों में जाकर स्थिति और फसलों को हुए नुकसान की जानकारी जुटाए ।
एस.डी.एम. ने ग्रामीणों को प्रशासन की ओर से हर संभव मदद उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर नजर बनाए रखने तथा ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेने के निर्देश भी दिए।
#RuralNews #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #SiddharthnagarNews #LatestNews #RevenueDepartment #DistrictAdministration #Domariyaganj #DomariyaganjNews #VivekanandMishra #PaddyCrop #CropDamage #SiddharthnagarUpdate #FloodAffectedAreas #DisasterManagement #FloodMonitoring #FloodRelief #FloodSituation #FloodInspection #SDMVivekanandMishra #FloodDamage #FarmersNews #FloodSurvey #UttarPradeshFlood #SiddharthnagarFlood


Comments