एसपी कार्यालय के सामने पार्किंग की व्यवस्था नहीं, फरियादियों को हो रही परेशानी
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपनी शिकायत लेकर आने वाले आगंतुकों और फरियादियों के लिए दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बस्ती। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपनी शिकायत लेकर आने वाले आगंतुकों और फरियादियों के लिए दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पार्किंग की सुविधा नहीं होने के कारण फरियादियों को अपने वाहन खड़े करने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है।
बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर के आसपास करीब 100 मीटर के दायरे में दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को खड़ा करने की अनुमति नहीं दी जाती है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा इस क्षेत्र में वाहन खड़ा करने पर कार्रवाई की जाती है। ऐसे में दूर-दराज से अपनी शिकायत लेकर आने वाले लोगों के सामने वाहन खड़ा करने की समस्या बनी रहती है।
फरियादियों का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति मजबूरी में कार्यालय के आसपास अपना वाहन खड़ा कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में शिकायत करने चला जाता है, तो वापस आने पर वाहन का चालान किए जाने की स्थिति सामने आती है। इससे लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है।
फरियादियों का कहना है कि जब पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है, तो वाहनों को कहां खड़ा किया जाए यह स्पष्ट किया जाना चाहिए। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि कार्यालय के आसपास आगंतुकों और फरियादियों के लिए दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की अलग से पार्किंग व्यवस्था कराई जाए, ताकि शिकायत लेकर आने वाले लोगों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।
बीते दिनों में पुलिस अधीक्षक ऑफिस / कार्यालय से लेकर उत्तर तरफ विकास भवन व दक्षिण तरफ दीवानी न्यायालय तक सैकड़ों मोटर साइकिल चोरी हो चुकी है फिर भी पार्किंग की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा नही कराया जा रहा है । अब देखना यह है कि पुलिस अधीक्षक ऑफिस / कार्यालय व दीवानी न्यायालय में आने वाले आगुंतकों के लिए कब तक पार्किंग की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जाती है ?
#PublicGrievance #PoliceAdministration #LawAndOrder #SwatantraPrabhat #BastiNews #UttarPradeshNews #BastiPolice #TrafficManagement #LatestNews #TrafficPolice #PublicSafety #DistrictAdministration #BastiUttarPradesh #BastiNewsUpdate #VehicleTheft #ParkingProblem #SPOfficeBasti #BastiTrafficPolice #VehicleParking #ParkingIssue #BikeTheft #Complainants #VisitorsParking #ParkingFacility #DistrictPolice


Comments