बस्ती पुलिस लाइन का त्रैमासिक निरीक्षण, साफ-सफाई व अभिलेखों के रख-रखाव के दिए निर्देश

सहायक पुलिस अधीक्षकबस्तीक्षेत्राधिकारी सदर सुश्री मानसी दहिया ने बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन बस्ती का त्रैमासिक निरीक्षण किया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

बस्ती। सहायक पुलिस अधीक्षकबस्तीक्षेत्राधिकारी सदर सुश्री मानसी दहिया ने बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन बस्ती का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस लाइन के विभिन्न कार्यालयों एवं शाखाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
 
निरीक्षण के क्रम में सलामी, क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार, जीडी कार्यालय, गणना कार्यालय, पुलिस अस्पताल, परिवहन शाखा, कैंटीन, भोजनालय, बैरक, यातायात कार्यालय तथा डायल-112 कार्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित स्थानों पर साफ-सफाई की व्यवस्था तथा अभिलेखों के रख-रखाव को देखा गया।
 
क्षेत्राधिकारी सदर ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए रखने तथा सभी आवश्यक अभिलेखों का उचित एवं व्यवस्थित रख-रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित शाखाओं में व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर भी जोर दिया।
 
निरीक्षण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक बस्ती, प्रभारी यातायात सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें