कानपुर में तेज रफ्तार पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा

132 वाहनों पर कार्रवाई

हर्षिता यादव  Picture
Published On

कानपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए कानपुर कमिश्नरेट की यातायात पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार, 29 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय राजमार्ग-34, राष्ट्रीय राजमार्ग-19 और गंगा बैराज पर इंटरसेप्टर मोबाइल की मदद से ओवरस्पीड वाहनों की जांच की गई। अभियान के दौरान 132 वाहनों के खिलाफ प्रवर्तनात्मक कार्रवाई करते हुए चालान किए गए।
 
यातायात पुलिस के अनुसार, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए तेज गति से वाहन चलाने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। अभियान के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर 70 वाहनों, राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर 41 वाहनों तथा गंगा बैराज पर 21 वाहनों का ओवरस्पीड के तहत चालान किया गया।
 
राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर कार्रवाई के दौरान 17 ट्रक, 3 बस तथा 50 चार पहिया/दो पहिया वाहनों के चालान किए गए। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर 1 बस और 40 चार पहिया/दो पहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई हुई। गंगा बैराज पर कुल 21 वाहनों का ओवरस्पीड में चालान किया गया।
 
ट्रैफिक पुलिस की वाहन चालकों से अपील
यातायात पुलिस कमिश्नरेट ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस ने वाहन चालकों से रेसिंग अथवा तेज रफ्तार में वाहन न चलाने, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करने को कहा है। इसके अलावा वाहन चालकों को ओवरटेक हमेशा दाहिनी ओर से करने, यातायात संकेतों का पालन करने और शराब पीकर वाहन न चलाने की हिदायत दी गई है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें